फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: घर में दोबारा वापसी करेंगी सारा गुरपाल? सोशल मीडिया पर है ऐसी चर्चा

Wed, 14 Oct 2020 06:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 14 Oct 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 punjabi singer sara gurpal may be come back in show after few days
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv

टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलटी शो बिग बॉस 14 के घर से पहला सदस्य बाहर हो चुका है। सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि सारा गुरपाल को घर से बेघर होना पड़ा। बिग बॉस के इस फैसले से कई लोग नाराज हैं। लोगों को कहना है कि सारा बेहतरीन खिलाड़ी थीं लेकिन फिर भी उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। अब खबर है कि सारा दोबारा घर के अंदर दाखिल हो सकती हैं।

Bigg Boss 14 punjabi singer sara gurpal may be come back in show after few days
सारा गुरपाल - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने बताया है कि सारा गुरपाल कुछ ही दिनों में घर के अंदर वापसी करेंगी। इस खबर को जानकर सारा के फैंस काफी उत्साहित हैं। वो कह रहे हैं सारा एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं और उन्हें शो से बाहर करने का फैसला गलत था।

Bigg Boss 14 punjabi singer sara gurpal may be come back in show after few days
सारा गुरपाल - फोटो : instagram/saragurpals

इससे पहले सोशल मीडिया पर ये खबर भी फैली थी कि मेकर्स को सारा के एक ‘झूठ’ से नाराजगी थी और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। 'बिग बॉस' में आने के बाद सारा के बारे में खबरें आईं कि वो शादीशुदा हैं और उन्होंने इस बात को सबसे छिपा कर रखा। पंजाबी गायक तुषार कुमार ने दावा किया कि सारा गुरपाल सिंगल नहीं हैं। उन्होंने अपना मैरिज सर्टिफिकेज जारी करते हुए ये कहा कि साल 2014 में उन्होंने सारा से शादी की थी। सारा का असली नाम रचना देवी है और प्रसिद्धि पाने की वजह से वो शादी तोड़कर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 punjabi singer sara gurpal may be come back in show after few days
सारा गुरपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि बिग बॉस में सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को वजह बताते हुए नॉमेनिट किया। ज्यादातर वोट निशांत और राहुल वैद्य के खिलाफ हुए लेकिन उस समय सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए जब बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स को खास पावर दी।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 punjabi singer sara gurpal may be come back in show after few days
सिद्धार्थ शुक्ला, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: realsidharthshukla/saragurpals

नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को किसी एक को बिग बॉस के घर से बेघर करने की पावर दी। सिद्धार्थ ने घर से बाहर करने के लिए सारा का नाम लिया, जबकि हिना और गौहर निशांत के नाम पर सहमत दिखे। हालांकि जब बाद में बिग बॉस ने तीनों का फैसला पूछा तो सभी ने सारा का नाम लिया। जिसके चलते सारा गुरपाल बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं। 

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान का पहला पोस्ट, मेकअप को लेकर हो गईं ट्रोल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed