{"_id":"5d5bc40f8ebc3e896f1a62f5","slug":"bhumika-chawla-birthday-special-know-about-her-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तेरे नाम' से हिट होने वाली इस एक्ट्रेस ने अचानक छोड़ दी थी इंडस्ट्री, योगा टीचर के साथ बसाया घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तेरे नाम' से हिट होने वाली इस एक्ट्रेस ने अचानक छोड़ दी थी इंडस्ट्री, योगा टीचर के साथ बसाया घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
bhumika chawla
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'तेरे नाम' से हिट होने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं । भूमिका 21 अगस्त को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं । इस मौके पर आपको बताते हैं कि भूमिका ने आखिर क्यों फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया ।
2 of 8
भूमिका चावला
भूमिका ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी ही नहीं तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है। पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका की पहली फिल्म Yuvakudu थी। ये एक तेलुगु फिल्म थी।
3 of 8
भूमिका
साल 2001 में आई फिल्म 'कुशी' के लिए भूमिका को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। भूमिका कुछ ही समय में साउथ की फिल्मों का एक जाना-माना नाम बन गई थीं। तभी उन्हें फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। 'तेरे नाम' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
bhumika chawla
- फोटो : social media
इसके बाद तो भूमिका के पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आने लगे। साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रन' में काम किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के बाद भूमिका को फिर से एक बार फिल्म 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे' में सलमान के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं।
विज्ञापन
5 of 8
भूमिका चावला
बॉलीवुड में फ्लॉप होती फिल्में देख भूमिका ने फिर से अपना रुख तेलुगु फिल्मों की ओर कर लिया। वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो हिट भी हुईं। साल 2006 में आई भूमिका की फिल्म Sillunu Oru Kaadhal ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।