फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच अभिनेत्रियों ने सलमान खान के साथ शुरू किया था करियर, लेकिन नहीं बना पाईं खास पहचान

Wed, 19 Aug 2020 07:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Aug 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Bhumika Chawla Revathi Chandni Sneha Ullal and Zareen Khan started their career with salman khan movie
भूमिका चावला, सलमान खान, जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्मदिन 21 अगस्त को होता है। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के साथ डेब्यू किया है।  भूमिका ने फिल्म तेरे नाम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन बॉलीवुड में वह ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। केवल भूमिका चावला ही नहीं बॉलीवुड ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सलमान के साथ अपने करियर की शुरुआत की लेकिन ज्यादा हिट नहीं हो सकीं। एक नजर उन्हीं अभिनेत्रियों पर...

Bhumika Chawla Revathi Chandni Sneha Ullal and Zareen Khan started their career with salman khan movie
रेवती - फोटो : Social Media

रेवती 
यह साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। रेवती ने साल 1991 में बॉलीवुड में फिल्म लव से कदम रखा था। इससे पहले उन्होंने मलयालम फिल्मों में काम किया था। फिल्म लव में रेवती के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई, लेकिन रेवती को बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने दोबारा साउथ सिनेमा की ओर अपना रुख कर लिया।

Bhumika Chawla Revathi Chandni Sneha Ullal and Zareen Khan started their career with salman khan movie
नगमा - फोटो : Twitter

नगमा 
इन्होंने अब फिल्मी दुनिया को ही छोड़ दिया है। नगमा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म बागी से की थी। यह फिल्म साल 1990 में आई थी। नगमा की पहली फिल्म हिट साबित हुई थी इसके बावजूद वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई। हालांकि उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। फिलहाल नगमा अब राजनीतिक में सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumika Chawla Revathi Chandni Sneha Ullal and Zareen Khan started their career with salman khan movie
चांदनी - फोटो : social media

चांदनी
चांदनी सलमान खान के साथ साल 1991 में आई फिल्म सनम बेवफा में नजर आई थीं। यह चांदनी की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने हिना, जयकिशन और मिस्टर आजाद सहित कई फिल्मों में काम किया, लेकिन हिना को छोड़कर उनकी कोई फिल्म ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। फिलहाल चांदनी फिलहाल अमेरिका में डांस एकेडमी चलाती हैं।

विज्ञापन
Bhumika Chawla Revathi Chandni Sneha Ullal and Zareen Khan started their career with salman khan movie
स्नेहा उल्लाल - फोटो : file photo

स्नेहा उल्लाल
इन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म लकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इसके बाद स्नेहा उल्लाल ने साल 2006 में आई फिल्म आर्यन में काम किया। हालांकि उनकी यह फिल्म कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद से स्नेहा ने तेलुगू और बंगाली फिल्मों में काम किया। फिलहाल स्नेहा उल्लाल फिल्मी पर्दे से दूर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed