फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस डायरेक्टर ने शुरू की मीटर चालू करने की कोशिश, बत्ती गुल होने के बाद अब यहां से मिलेगी 'शक्ति'

Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 19 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Toilet Ek Prem Katha Director Shri Narayan Announced Remake Of Dilip Kumar Amitabh Bachchan Starrer Shakti
शक्ति - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की वर्ष 1982 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शक्ति' का रीमेक बनने जा रहा है। दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन दोनों ही अपने समय के सबसे बड़े अभिनेता रहे हैं लेकिन इत्तेफाक की बात है कि ये दोनों एक साथ सिर्फ इसी फिल्म में नजर आए। अब इन दोनों की फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके श्रीनारायण सिंह। इस खबर की पुष्टि खुद श्री नारायण ने की है।

Toilet Ek Prem Katha Director Shri Narayan Announced Remake Of Dilip Kumar Amitabh Bachchan Starrer Shakti
श्रीनारायण, सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीनारायण ने अपने बयान में कहा है कि वह इस फिल्म की पटकथा पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। उनके साथ अंजुम राजाबली और सौम्या जोशी भी लगातार इस प्रोजेक्ट पर लगे हुए हैं। श्रीनारायण का कहना है कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें इस फिल्म की पटकथा को अंतिम रूप देने में थोड़ा समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म रीमेक कम उस फिल्म से प्रेरित ज्यादा रहेगी। अंदाजा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। हालांकि, कलाकारों का चयन अब तक नहीं दिया जा सकता है।

Toilet Ek Prem Katha Director Shri Narayan Announced Remake Of Dilip Kumar Amitabh Bachchan Starrer Shakti
अनुपम खेर और दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञात है कि इस फिल्म में दिलीप कुमार डीसीपी अश्विनी कुमार के किरदार में नजर आए हैं जबकि अमिताभ बच्चन ने उनके बेटे विजय कुमार का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की मां बनकर नजर आई हैं राखी गुलजार। राखी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में उनकी हीरोइन बन कर काम किया है। यहां तक कि उसी साल रिलीज हुई फिल्म 'बेमिसाल' में भी वह अमिताभ के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toilet Ek Prem Katha Director Shri Narayan Announced Remake Of Dilip Kumar Amitabh Bachchan Starrer Shakti
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक इंटरव्यू में खुद राखी भी इस बात को मान चुकी हैं कि उन्हें अमिताभ की मां का किरदार निभाने में हिचकिचाहट हो रही थी। लेकिन, जब उन्हें पता चला कि वह दिलीप कुमार की पत्नी बनेंगी तो उन्होंने इस किरदार के लिए तुरंत हां कर दी। वैसे कोई नई बात नहीं है कि अमिताभ बच्चन की किसी फिल्म का रीमेक बनाने की चर्चा हुई हो।

विज्ञापन
Toilet Ek Prem Katha Director Shri Narayan Announced Remake Of Dilip Kumar Amitabh Bachchan Starrer Shakti
अमिताभ बच्चन के साथ राखी गुलजार

इससे पहले उनकी फिल्म चुपके चुपके, कालिया, शहंशाह, नमक हलाल का भी रीमेक बनाने की चर्चाएं हो चुकी हैं। यहां तक कि इस फिल्म 'शक्ति' की भी चर्चाएं कुछ सालों पहले हो गई हैं। उस समय अमिताभ बच्चन का किरदार निभाने के लिए उनके बेटे अभिषेक बच्चन का चयन किया जा रहा था। हालांकि बात बन नहीं पाई और प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अमिताभ की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने को लेकर भी निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

पढ़ें: आमिर खान की तुर्की यात्रा से नाराज हुए सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- 'उनको सरकारी होस्टल में क्वारंटीन करना चाहिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed