फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तेरे नाम' से रातों-रात हिट हो गई थीं भूमिका चावला, इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की बहन बनकर भी जीता था दिल

Wed, 19 Aug 2020 06:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bhumika Chawla Birthday Special know unknown facts about her
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार भूमिका चावला 21 अगस्त का अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी और दर्शकों के दिलों को भी जीता। भूमिका चावला के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिदंगी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। 

Bhumika Chawla Birthday Special know unknown facts about her
भूमिका चावला - फोटो : social media

भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त साल 1978 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में काम किया और खूब सुर्खियां बटोरीं। भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म युवाकुडु से की थी। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया।

Bhumika Chawla Birthday Special know unknown facts about her
भूमिका चावला - फोटो : social media

भूमिका चावला ने साल 2001 में तेलुगू फिल्म कुशी के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया था। उन्होंने बॉलीवुड में कदम अभिनेता सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से रखा था। उनकी यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में भूमिका चावला के किरदार के नाम निर्जरा था, जो आज भी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड में अपनी पहली की फिल्म से भूमिका चावला काफी मशहूर हो गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumika Chawla Birthday Special know unknown facts about her
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद भूमिका चावला को कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वह साल 2004 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रन में नजर आईं, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के बाद भूमिका चावला ने दोबारा सलमान खान के साथ फिल्म सिलसिले और दिल जो भी कहे में काम किया, लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में खुद का खास करियर न देखते हुए भूमिका ने फिर से अपना रुख साउथ सिनेमा की ओर कर लिया। वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो हिट भी हुईं।

विज्ञापन
Bhumika Chawla Birthday Special know unknown facts about her
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

भूमिका चावला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की बहन का किरदार निभाया था। भूमिका चावला की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने योगा टीचर भरत ठाकुर से शादी की है। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और साल 2007 में शादी की। साल 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया था। एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले शख्स से शादी करने वाली भूमिका आज अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। 

पढ़ें: विद्युत जामवाल के लिए लकी रही 'खुदा हाफिज', मना रहे ओटीटी पर शानदार ओपनिंग मिलने का जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed