ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले शुक्रवार यानी 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'खुदा हाफिज' ने विद्युत जामवाल को उनके करियर की अब तक की उनकी सबसे बड़ी ओटीटी ओपनिंग दिलाई है। विद्युत ने इस कामयाबी का श्रेय अपने प्रशंसकों को दिया है। 'खुदा हाफिज' के निर्देशक हैं फारुक कबीर और फिल्म में उनका साथ शिवालिका ओबेरॉय व अन्नू कपूर ने दिया है।
विद्युत जामवाल के लिए लकी रही 'खुदा हाफिज', मना रहे ओटीटी पर शानदार ओपनिंग मिलने का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत ने इस बारे में कहा, 'देश के हर कोने से मेरे प्रशंसकों और समीक्षकों से मेरी इस फिल्म के लिए मिली प्रतिक्रिया के लिए मैं सभी का बहुत आभारी हूं। यह सफलता आपके लगातार समर्थन और सराहना के बिना कभी नहीं मिल सकती थी। इसके लिए मैं आपका हमेशा कर्जदार रहूंगा।
विद्युत जामवाल ने आगे कहा, 'इस फिल्म में समीर का किरदार निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण भी था, साथ ही मैंने इस से बहुत कुछ सीखा भी। इस किरदार से मुझे अपनी प्रतिभा को निखारने का बहुत अच्छा मौका मिला।' फिल्म की कहानी एक विवाहित जोड़े समीर चौधरी और नरगिस की है।
देश में जब बेरोजगारी फैल जाती है तो अपने करियर को संवारने के लिए नरगिस विदेश जाती है और वहां जाकर खो जाती है। उसकी तलाश में समीर भी विदेशी धरती पर पहुंचता है और अपने दृढ़ संकल्प और वहां के कुछ अच्छे लोगों की मदद पाकर जिस्मफरोशी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करता है। फारुक कबीर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा शिवालिका ओबेरॉय, अनु कपूर, आहना कुमरा और शिव पंडित मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इससे पहले 31 जुलाई को अभिनेता कुणाल खेमू की रिलीज हुई फिल्म 'लूटकेस' को भी दशकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। प्लेटफॉर्म के अनुसार वह उनकी सबसे बड़ी कॉमेडी ड्रामा फिल्म रही है। पिछले महीने की 24 तारीख को रिलीज हुई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' को इस ओटीटी की अब तक की सबसे कामयाब हिंदी फिल्म रही है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: इन आठ अहम बिंदुओं से समझें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को