फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार से भी बड़ा स्टार साइन करूंगा'

Sun, 25 Mar 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
bhushan kumar says i want actor bigger than Akshay Kumar in Gulshan Kumar biopic
अक्षय कुमार

कुछ दिन पहले गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने अपने पिता पर बायोपिक 'मुगल' बनाने की घोषणा की थी। साथ ही 'मुगल' के लीड रोल में अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया था। अक्षय फिल्म साइन करने और कुछ पैसे लेने के बाद अब वो मूवी करने में ना-नुकुर कर रहे हैं।

bhushan kumar says i want actor bigger than Akshay Kumar in Gulshan Kumar biopic
अक्षय कुमार

खबरों की मानें तो अक्षय को फिल्म की स्क्रिप्ट और अपनी फीस पसंद नहीं आ रही है। कई दिनों से इन खबरों को सिर्फ अटकलें ही बताया जा रहा था। अब टी-सिरीज के मालिक भूषण ने इस खबर को कंफर्म करते हुए बड़ा बयान दिया है।

bhushan kumar says i want actor bigger than Akshay Kumar in Gulshan Kumar biopic
अक्षय कुमार

भूषण ने कहा है कि वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए अक्षय से भी बड़ा स्टार लाएंगे। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक- भूषण ने कहा, 'मेरे पिता की बायोपिक मेरे दिल के बहुत करीब है। यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी घोषणा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bhushan kumar says i want actor bigger than Akshay Kumar in Gulshan Kumar biopic
गुलशन कुमार

'मैं इसके लिए जल्द ही फाइनल एक्टर घोषित करूंगा और वह अक्षय से भी बड़ा स्टार होगा।' भूषण की इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब आमिर खान और सलमान खान में से कोई एक इस फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार निभा सकता है।

विज्ञापन
bhushan kumar says i want actor bigger than Akshay Kumar in Gulshan Kumar biopic
अक्षय कुमार

खबरों की मानें तो भूषण कुमार ने आमिर से फिल्म प्रोड्यूस करने को कहा है। वहीं हो सकता है कि लीड रोल सलमान खान प्ले करें। पिछले कई सालों से सलमान खान और भूषण कुमार के बीच अच्छा तालमेल है। औपचारिकताएं पूरी होने पर लीड रोल का हीरो फाइनल हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed