{"_id":"5ab762e34f1c1b71778b755f","slug":"salman-khan-katrina-kaif-shares-coffee-love-watch-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-कटरीना के बीच प्यार का सबूत है ये वीडियो, देखकर यूलिया वंतूर को आ सकता है गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-कटरीना के बीच प्यार का सबूत है ये वीडियो, देखकर यूलिया वंतूर को आ सकता है गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' को लेकर बिजी हैं वहीं टाइगर जिंदा है में उनकी को-स्टार रही कटरीना कैफ आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है।
tiger zinda hai
कटरीना कितनी स्पेशल हैं इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर ये बात तो पक्की है कि सलमान और कटरीना एक दूसरे को बहुत खास मानते हैं तभी तो कॉफी पीने के लिए भी दोनों एक ही मग का इस्तेमाल करते हैं।
salman khan
हाल ही में ये नजारा पुणे में हुए द बैंग टूर की प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान देखने को मिला। इस दौरान सलमान और कटरीना एक ही कप में कॉफी पीते हुए दिखे। ये नजारा कैमरे में कैद हो गया। उसके बाद फिर क्या था दोनों का एक ही कप में कॉफी पीते हुए यह वीडियो वायरल होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
SALMAN KHAN
दोनों की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है।
यहां देखें वीडियो
यहां देखें वीडियो
विज्ञापन
कटरीना कैफ
बात करें कटरीना की तो वह जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम 'जीरो' है। इसके अलावा वह ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जोधपुर में चल रही है।