{"_id":"5ab754044f1c1bea3f8b4da1","slug":"mukesh-ambani-son-akash-ambani-engaged-with-shloka-mehta-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की सगाई में मुकेश अंबानी ने बहू को खिलाया केक, देश के सबसे अमीर खानदान से जुड़ा है रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे की सगाई में मुकेश अंबानी ने बहू को खिलाया केक, देश के सबसे अमीर खानदान से जुड़ा है रिश्ता
Sun, 25 Mar 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
आकाश अंबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंबानी परिवार का बॉलीवुड से तगड़ा कनेक्शन है। अंबानी खानदान की हर पार्टी में शाहरुख, सलमान से लेकर बड़े-बड़े सितारे पहुंचते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में खबर आई थी कि आमिर खान की आने वाली फिल्म 'महाभारत' को मुकेश अंबानी प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ माना जा रहा है।
2 of 8
श्लोका मेहता
जल्द ही फिल्मों में इनवेस्ट करने जा रहे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने रोजी ब्लू डायमंड के मालिक रशेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से सगाई कर ली। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सगाई से पहले दोनों ने एक फोटोशूट करवाया।
3 of 8
श्लोका मेहता
मेहता और अंबानी परिवार काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ में पढ़ाई की है। गोवा में आलीशान पार्टी के बीच आकाश ने श्लोका को अंगूठी पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
श्लोका मेहता
श्लोका के बारे में आकाश ने कहा, 'लगातार बिजी शेड्यूल के बावजूद हम हमेशा से एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। मैं जमीन से जुड़ा हुआ इंसान हूं। जिंदगी को यादगार और मीनिंगफुल बनाने के लिए कुछ भी करते हैं। हम काफी लकी हैं कि हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई।'
विज्ञापन
5 of 8
श्लोक मेहता
जानें कौन हैं श्लोका
डायमंड किंग रसेल मेहता और मोना मेहता के तीन बच्चे हैं। इनमें श्लोका सबसे छोटी हैं यानी तीसरे नंबर की हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।