फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' के सेट से कंगना रनौत की ये तस्वीर हो रही वायरल, देखकर कहेंगे 'वाह क्या बात है'

Sun, 25 Mar 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut look viarl from the sets of Manikarnika
manikarnika
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर बिजी हैं। फिल्म के सेट से कई बार कंगना का लुक वायरल हो चुका है। इस बार भी कंगना की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह मांग में सिंदूर और साड़ी पहने रॉयल अंदजा में नजर आ रही हैं।
Kangana Ranaut look viarl from the sets of Manikarnika
manikarnika
कंगना की सामने आई तस्वीर में वह लक्ष्मीबाई के गेटअप में दिख रही हैं। उन्होंने पिंक रंग की साड़ी और काफी सारे गहने पहने हुए हैं और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। बता दें कि कंगना इस फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले भी कंगना के कई लुक वायरल हो चुके हैं। कंगना की यह तस्वीर डिजाइनर नीता लूला ने शेयर की है।

 
Kangana Ranaut look viarl from the sets of Manikarnika
manikarnika
 कुछ दिनों पहले इसी फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की भी एक तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर में अंकिता ने हरे रंग की लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut look viarl from the sets of Manikarnika
कंगना रनौत
कंगना ने फिल्म के लिए खास तौर से तलवारबाजी सीखी है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे एक नहीं दो बार घायल हुई हैं। वैसे कुछ दिनों पहले जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने जमकर विरोध किया गया था। आरोप था कि फिल्म में लक्ष्मीबाई और ब्रिटिशर के बीच इंटिमेट सीन दिखाए गए हैं। बाद में कंगना ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कोई सीन फिल्म में नहीं दिखाया गया है।
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut look viarl from the sets of Manikarnika
Kangana
'मणिकर्णिका के बाद कंगना रनौत अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना और राजकुमार राव एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं। यह जोड़ी 'क्वीन' में हिट साबित हुई थी। एक बार फिर दोनों को साइन करने का मकसद एक कामयाब फिल्म देने का ही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed