अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें बीते लंबे समय से सामने आती रही हैं। रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा चुका है कि अभिषेक और ऐश्वर्या जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इन अफवाहों के बीच ऐश और अभिषेक को हाल ही में एक साथ देखा गया। वहीं, इन सबके बीच अमिताभ बच्चन का नया क्रिप्टिक नोट सोशल मीडिया यूजर्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। पोस्ट में अमिताभ ने उन 'मूर्खों' की आलोचना की है जो धारणाएं बनाते हैं।
Big B: 'मूर्खों की कमी नहीं...,' अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी ने किस पर किया कटाक्ष?
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों के बीच जोड़े को हाल ही में साथ देखा गया। हालांकि, इसी बीच बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट ब्लॉग लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी ने लिखा क्रिप्टिक नोट
कुछ दिनों पहले एक गुस्से वाला ट्वीट साझा करने के बाद, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अब एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने 'मूर्खों' और 'सीमित दिमाग वाले लोगों' के बारे में बात की है। रविवार को अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने कहा कि ऐसे लोग अपनी कमियों को छिपाने के लिए अपनी खुद की मूर्खतापूर्ण झूठी बातें छापते हैं।
मूर्खों पर किया कटाक्ष
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों के बिग बी का यह ब्लॉग सामने आते ही छा गया है। शहंशाह ने अपने नोट में लिखा है, 'मूर्खों और मंद बुद्धि वालों की कमी नहीं है इस दुनिया में। दूसरों की बातों व बारे में जो बनी बनाई लिखते छापते रहते हैं, अपने ही दुष्कर्मों को छुपाने का प्रयत्न करते हैं।'
एक्स पर भी निकाली भड़ास
इसके अलावा बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा था, 'बनाने वाले जो हर शब्द का अपना ही अर्थ निकालते हैं, अपने निजी जीवन के अनर्थ को छिपाते हैं।' इस पोस्ट के सामने आते ही नेटिजन्स की भौहें खड़ी हो गईं और लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।
T 5216 - बनाने वाले जो हर शब्द का अपना ही अर्थ निकलते हैं , अपने निजी जीवन के अनर्थ को छिपाते हैं 🤣
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 7, 2024
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक एक्स यूजर ने अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह वैसा ही है जैसे जिन लोगों के बच्चे नहीं हैं वे माता-पिता को सलाह देते हैं कि अपने बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें।' एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'हम तो बस आपके हर शब्द का अर्थ प्यार ही निकालते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'आज के दुनिया में अर्थ का अनर्थ करने वाले लोग संख्या ज्यादा है।'
Hiroo Johar Health Update: अब कैसी है करण जौहर की मां हीरू की तबीयत? हेल्थ अपडेट पर फरमाएं गौर