{"_id":"5badde09867a55014118e916","slug":"big-boss-12-sreesanth-angry-on-romil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: फिर 7वें आसमान पर श्रीसंथ का गुस्सा, घर से भागे और कहा-मैं प्रॉब्लम में हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: फिर 7वें आसमान पर श्रीसंथ का गुस्सा, घर से भागे और कहा-मैं प्रॉब्लम में हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में एक बार फिर श्रीसंथ का पारा चढ़ता हुआ दिख रहा है। बात-बात पर रोने वाले श्रीसंथ इस बार रोमिल की बात पर इतना भड़क गए कि वो बिग बॉस से घर छोड़ने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें कि शिप-चोर टॉस्क को लेकर श्रीसंथ, रोमिल और निर्मल से कहते हैं कि उन्होंने जो किया वह बहुत गलत था। वह जिस तरह से पानी डाल रहे थे वह बिल्कुल भी सही नहीं था।
2 of 5
sreesanth
रोमिल श्रीसंथ की इस बात पर बहुत गुस्सा हो जाते हैं और उनसे कहते हैं कि उन्होंने जो किया वह बिल्कुल सही किया। अगर वो ऐसा नहीं करते तो वह किसी से भी रिंग नहीं ले पाते। श्रीसंथ और रोमिल के बीच की लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि श्रीसंथ घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंच जाते हैं।
3 of 5
Anup Jalota and Sreesanth
श्रीसंथ बिग बॉस से दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं। आज सभी घरवाले श्रीसंथ से यह कहते हुए दिखेंगे कि वह घर छोड़कर ना जाएं क्योंकि इसमें उनका ही लॉस होगा। श्रीसंथ घरवालों की बात के जवाब में कहते हैं कि निर्मल और रोमिल यही चाहते हैं कि वह घर से बाहर जाएं। वह इस घर में रहने के लायक नहीं है और वह उन दोनों को मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
बिग बॉस' में पहला 'लग्जरी बजट टास्क' सिंगल ने जीत लिया है। इस टास्क के बाद सिंगल और जोड़ियों के बीच मतभेद काफी बढ़ गया है जिससे घर के माहौल में काफी बदलाव आया है। इस टास्क में श्रीसंथ ने हिस्सा नहीं लिया था जिसकी वजह उनकी खराब तबीयत थी। इस बीच गजल सम्राट अनूप जलोटा ने श्रीसंथ के बारे में यह कहा है कि उन्होंने घर में आकर एक सीट बेकार कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 12
बिग बॉस के घर में आकर खुद को असहाय महसूस कर रहे बॉलर श्रीसंथ को अब घर की याद सताने लगी है। दीपिका और करणवीर को अपने घर के किस्से बताते हुए श्रीसंथ शो के बाद उन दोनों को अपने घर में आने के लिए आमंत्रित करते हैं। श्रीसंथ दीपिका से कहते हैं कि उनको घर पर अपनी मां के साथ रहना बहुत पसंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। वह बिग बॉस के घर में अपनी मां और पत्नी को बहुत मिस करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।