फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल वैद्य को सलमान खान ने दिया खास तोहफा, सिंगर ने फैंस संग शेयर की फोटो

Tue, 23 Mar 2021 10:40 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 23 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
big boss 14 runner up rahul vaidya got special gift from salman khan shared photo on instagram
राहुल वैद्य - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अगर कोई पसंद आ जाए तो उसके लिए कुछ करने से कभी पीछे नहीं हटते। साथ ही वे मंहगे तोहफे देने के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड की शादियां हों या फिर किसी का जन्मदिन आने वाले गिफ्ट्स में सलमान खान के तोहफों की बात ही अलग है। इसका नजराना वे कई बार पेश कर चुके हैं। बिग बॉस के दौरान भी कई बार सल्लू भाई की जिंदादिली देखी गई। कंटेस्टेंस को कभी डांट तो कभी उतना प्यार भी दिया। सलमान के इस रवैये से उनके फैंस के साथ ही अन्य लोग भी खुश रहते हैं। अब यही खुशी बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट राहुल वैद्य के चेहरे पर भी नजर आई है, जिसके लिए उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया भी अदा किया है।

big boss 14 runner up rahul vaidya got special gift from salman khan shared photo on instagram
राहुल वैद्य - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

राहुल वैद्य और सलमान के बीच का तालमेल बिग बॉस के दौरान भी नजर आया। जब विजेता की घोषणा हुई, उस वक्त भी सलमान राहुल के साथ स्टेज पर दिखे थे। हालांकि, राहुल विजेता की ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे, लेकिन उन्हें दर्शकों का प्यार खूब मिला और सलमान भाई का दिल जीतने में सफल रहे। अब उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया करते हुए एक पोस्ट साझा किया है।

big boss 14 runner up rahul vaidya got special gift from salman khan shared photo on instagram
राहुल वैद्य - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

दरअसल, राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक साइकिल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में लिखा ‘आखिरकार सलमान खान द्वारा गिफ्ट की हुई ई-बाइक चलाई। यह अनुभव शानदार रहा और मुझे बाहर आकर कार्डियो करना पसंद है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Rahul Vaidya 🇮🇳🎤 (@rahulvaidyarkv)

विज्ञापन
विज्ञापन
big boss 14 runner up rahul vaidya got special gift from salman khan shared photo on instagram
राहुल वैद्य - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

बिग बॉस 14 समाप्त होने के बाद भी इसके प्रतिभागी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। सीजन के रनरअप रहे राहुल वैद्य ने ये फोटोज शेयर कर सुर्खियां बटोर ली हैं। फैंस इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, सलमान खान की बात करें तो बिग बॉस 14 की ही फाइनलिस्ट रहीं राखी सावंत की भी उन्होंने मदद की है। राखी की मां कैंसर से पीड़ित हैं। जानकारी मिलने के बाद सलमान उनकी मदद के लिए आगे आए। राखी ने सोशल मीडिया के जरिए उनका शुक्रिया अदा किया था।

विज्ञापन
big boss 14 runner up rahul vaidya got special gift from salman khan shared photo on instagram
राहुल वैद्य - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

बीते दिनों सलमान का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वे वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे के मौके पर दिव्यांग बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। ये वीडियो कोरोना से पहले का था, जिसमें सोनाक्षी सिंहा भी नजर आ रही थीं। बता दें कि सलमान खान ‘बेइंग ह्यूमन’ नाम से चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं, जिसके जरिए लोगों की मदद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed