फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये खबर सुनकर प्रभास को होगा गर्व, 'बाहुबली' की कहानी से स्टूडेंट्स बनाएंगे करियर

Wed, 17 Jan 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Big news for Prabhas as a case study Baahubali 2 set to be introduced at IIM Ahmedabad
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
'बाहुबली' फिल्म की सफलता की कहानी किसी से छिपी नहीं है और अब इसी सफलता के गुण देश के सबसे बड़े इंस्टीट्यूट में सिखाए जाएंगे। ऐसा इसलिए ताकि स्टूडेंट्स इस फिल्म की मार्केंटिग के तरीके को अच्छे से समझे और उसे अपनी रियल लाइफ में उतारे।
Big news for Prabhas as a case study Baahubali 2 set to be introduced at IIM Ahmedabad
बाहुबली 2
ये गुण सबसे बड़े बिजनेस स्कूल आईआईएम अहमदाबाद में सिखाए जाएंगे। इस बात का खुलासा बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर भारतन कन्डास्वामी ने डीएनए से किया है। उन्होंने बताया हमने नए साल के सेलेबस में एक केस स्टडी के तौर पर इस फिल्म को रखा है। 
Big news for Prabhas as a case study Baahubali 2 set to be introduced at IIM Ahmedabad
baahubali 2
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'ये एक बेहतरीन नमूना है। इसे देखना स्टूडेंट्स के लिए किसी प्रेरणाश्रोत से कम नहीं होगा। राजमौली की फिल्म पिछले साल गूगल के टॉप ट्रेंडिंग सर्च का हिस्सा रह चुकी है। इस फिल्म की मार्केंटिग से स्टूडेंट्स को सीखने को मिलेगा कि कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big news for Prabhas as a case study Baahubali 2 set to be introduced at IIM Ahmedabad
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
आपको बता दें कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी की 'बाहुबली' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 500 करोड़ की कमाई की तो वहीं कुल मुनाफा 1,706.5 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म में न केवल प्रभास और अनुष्का की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस किया बल्कि इफेक्ट्स ने भी लोगों का दिल जीता। 
विज्ञापन
Big news for Prabhas as a case study Baahubali 2 set to be introduced at IIM Ahmedabad
‘बाहुबली 2’
इस फिल्म का पहला पार्ट 'बाहुबली' साल 2015 में आया था जबकि 'बाहुबली 2' 2017 में रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये है इन दोनों ही फिल्मों ने जमकर कमाई की और लोगों को खूब भाई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed