{"_id":"6778f19a9a91dfa4bd0572c3","slug":"big-upcoming-bollywood-sequels-in-2025-war-2-de-de-pyaar-de-2-son-of-sardaar-raid-2-2025-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Sequels 2025: 'दे दे प्यार दे 2' से लेकर 'वॉर 2' तक, सीक्वल फिल्मों के नाम रहेगा ये साल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Sequels 2025: 'दे दे प्यार दे 2' से लेकर 'वॉर 2' तक, सीक्वल फिल्मों के नाम रहेगा ये साल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:54 PM IST
सार
Bollywood Sequels: यह साल सीक्वल फिल्मों के नाम रहने वाला है। अजय देवगन की फिल्में 'दे दे प्यार दे 2' के साथ-साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' की चर्चा भी इन दिनों जोरों पर हैं। आइए जानते हैं कि 2025 में कौन-कौन सी फिल्मों के दूसरे भाग रिलीज होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2025 में बॉलीवुड में कुछ धमाकेदार सीक्वल्स आने वाले हैं, जिनके पहले भाग ने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इन फिल्मों के अगले भाग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी बड़ी फिल्में अगले साल रिलीज होंगी और उनके पहले भाग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या था?
अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ धमाल मचाने आ रही है। इस बार मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले भाग की सफलता को दोहराने की पूरी कोशिश करेगी। सन ऑफ सरदार ने बॉक्स ऑफिस पर 105.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वॉर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी के साथ 'वॉर 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 318.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब इसके सीक्वल से भी वही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस बार कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रेड 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
अजय देवगन और वाणी कपूर स्टारर 'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 103.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी। अब दर्शकों को इस फिल्म के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से दर्शकों को एक बार फिर से जबर्दस्त थ्रिल और सस्पेंस की उम्मीद है। फिल्म में रितेश देशमुख भी इस बार नजर आने वाले हैं।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।