{"_id":"5a703ca34f1c1bf17b8b457b","slug":"bigg-boss-11-contestants-vikas-gupta-video-going-viral-with-mistry-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss के 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता कर रहे इस मिस्ट्री गर्ल को KISS, वायरल हो रहा VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss के 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता कर रहे इस मिस्ट्री गर्ल को KISS, वायरल हो रहा VIDEO
Tue, 30 Jan 2018 03:06 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 11 खत्म हुए लंबा समय बीत चुका है। बावजूद इसके सभी कंटेस्टेंट अबतक चर्चाओं में बने हुए हैं। शो में 'मास्टरमाइंड' के नाम से मशहूर हुए विकास गुप्ता का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में विकास अपनी एक करीबी दोस्त को किस करते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
इतना जानने के बाद अब आपके मन में कई सवाल खड़े हो रहे होंगे। आप ये जानना चाहेंगे कि यह खूबसूरत लड़की कौन है? आखिर विकास किसे KISS करते नजर आ रहे हैं? चलिए आपको ज्यादा इंतजार न कराते हुए इस राज से पर्दा उठा ही देते हैं। दरअसल इस मिस्ट्री गर्ल का नाम सारा अंजलि हैं। अंजलि पेशे से मॉडल हैं।
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक विकास-सारा हाल ही में एक अवार्ड शो में पहुंचे थे। इसके बाद दोनों एक लेट नाइट पार्टी में भी साथ नजर आए थे। यह वीडियो उसी पार्टी का है। वीडियो को बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट प्रियांक ने शूट किया था। जो बिग बॉस के घर में विकास के करीबी माने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब विकास अपनी खास दोस्त सारा अंजलि के साथ ऐसे नजर आए हो। इससे पहले भी विकास सारा के साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए जा चुके हैं। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे विकास सारा का हाथ अपने हाथों में लिए हुए हैं। वीडियो में सारा किसिंग के दौरान विकास के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
याद हो कि विकास गुप्ता बिग बॉस के चार फाइनलिस्ट में से एक थे। पुनीश के आउट होने के बाद वह शो के सेकेंड रनर अप रहे थे। मुख्य मुकाबला शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच था। जिसे टीवी की 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे ने अपने नाम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।