बिग बॉस 11 सीजन खत्म हो चुका है लेकिन घर के कंटेस्टेंट किसी ना किसी वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हमने आपको पहले ही बताया कि शो से निकलते ही घर के 7 कंटेस्टेंट्स की किस्मत खुल गई है जहां किसी को फिल्म का ऑफर मिला तो किसी को वेब सीरीज का। वहीं अब घर की ड्रामा क्वीन कही जानी वाली हिना खान की जिंदगी में एक खास शख्स की एंट्री हुई है।
Bigg Boss 11: हिना खान की जिंदगी में लौटा ये खास शख्स, ब्वॉयफ्रेंड को भी होगी जलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट के लिए कभी अच्छे अनुभव हुए तो कभी बुरे। कई बार तो टास्क के लिए घर के सदस्यों को अपनी सबसे कीमती चीज भी खोनी पड़ी। ऐसा ही कुछ हुआ था हिना खान के साथ भी, लेकिन अब हिना खान की जिंदगी में खुशियां लौट आईं हैं जिसे वह सबसे प्यार करती थीं उनकी जिंदगी में दोबारा लौट आया है। निश्चित रुप से हिना के ऐसे प्यार को देखकर उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को भी जलन होगी।
अब हिना खान की जिंदगी में उनके पुराने दोस्त 'पूह' की दोबारा एंट्री हुई है। हिना खान ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने हिना खान की लाइफ में ‘पूह’ की एंट्री दोबारा करवाई है।
A lil yellow,a lil blue but u are my best POOH..Look who’s back!!! Thank you @rockyj1 I LOVE U RO❤️
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
बता दें बीते दिनों बिग बॉस के घर में हुई नॉमीनेशन प्रक्रिया में घर के एक कंटस्टेंट को बचाने के लिए सहयोगी कंटस्टेंट को अपनी सबसे कीमती और प्यारी चीज को त्यागना था और कंटस्टेंट को बचाना था। इस दौरान प्रियांक ने हितेन तेजवानी को बचाने के लिए अपने सिर के बाल त्यागे तो वहीं आकाश डडलानी ने भी सहयोगी कंटस्टेंट बंदगी को बचाने के लिए भी अपने सिर के बालों को खोना पड़ा।