फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हितेन तेजवानी की जुबान से फिर छलका बिग बॉस का दर्द, शिल्पा शिंदे पर बदले बयान

Thu, 08 Mar 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 hiten tejwani and shilpa shinde patch up story
हितेन तेजवानी और शिल्पा शिंदे

बिग बॉस के घर में टीवी एक्टर हितेन तेजवानी और शिल्पा शिंदे काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन जब हितेन तेजवानी घर से आउट हुए तो दोनों के बीच दरार आ गई। दरअसल, हितेन तेजवानी और प्रियांक शर्मा में से किसी एक को वोट करके घर में सुरक्षित करना था लेकिन शिल्पा शिंदे ने प्रियांक शर्मा को वोट किया जिसकी वजह से हितेन को बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इस वोटिंग के बाद शिल्पा और हितेन के बीच कड़वाहट पैदा हो गई। 

bigg boss 11 hiten tejwani and shilpa shinde patch up story
hiten tejwani

हितेन ने घर से बाहर निकलने के बाद कहा भी था कि, 'वह केवल शिल्पा की वजह से बाहर हुए जबकि उन्होंने हमेशा शिल्पा का साथ दिया।' घर से बाहर जाने के बाद हितेन बिल्कुल भी खुश नहीं थे। 

bigg boss 11 hiten tejwani and shilpa shinde patch up story
Hiten Tejwani

बिग बॉस के घर से बाहर होते ही एक इंटरव्यू में हितेन ने कहा था, 'शिल्पा यह गेम जीत गईं क्योंकि उन्होंने अच्छे से अपनी चाल चली। उनका सारा गेम वेल-प्लांड था। मैं शुरू से ही विकास को पसंद करता था। वह विनर होते तो मुझे ज्यादा खुशी होती।' लेकिन अब ऐसा लग रहा है हितेन और शिल्पा शिंदे के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 hiten tejwani and shilpa shinde patch up story
Hiten Tejwani

ऐसा लग रहा है समय बीतने के साथ दोनों के बीच कड़वाहट खत्म होते जा रही है। 'द खबरी' को दिए एक इंटरव्यू में हितेन ने कहा, 'निश्चित तौर पर मुझे घर से बाहर निकालने में शिल्पा का बड़ा हाथ था लेकिन वह गुस्सा केवल दो हफ्ते के लिए था। बाद में मुझे समझ आ गया कि यह केवल खेल का हिस्सा है और लोग उसी के लिए अपना खेल खेलते हैं।'

विज्ञापन
bigg boss 11 hiten tejwani and shilpa shinde patch up story
हितेन तेजवानी

हितेन ने कहा, 'जब मैं लोखंडवाला (मुंबई) से गुजर रहा था तो उनसे (शिल्पा शिंदे) मुलाकात हुई। मैंने उनसे वादा किया कि हम दोबारा जरूर मिलेंगे। जिसका मतलब यह है कि हम काफी अच्छे से मिले।' बता दें, बिग बॉस करने के बाद हितेन के करियर का सूखा खत्म हो गया है। हितेन को एक टीवी सीरियल में काम मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed