फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: विजेता बनते ही शिल्पा को सलमान खान से मिला ऐसा ऑफर, खुशी से गदगद हो जाएंगी

Tue, 16 Jan 2018 10:17 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Salman Khan assures help to Shilpa Shinde in her pending legal cases
टीवी की 'अंगूरी भाभी' यानी शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का ग्रैंड फिनाले अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्हें 44 लाख की भारी-भरकम राशि भी ईनाम के तौर पर मिली। शिल्पा ऐसे वक्त 'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची थीं, जब लगभग 2 साल से वो टीवी पर बैन झेल रही थीं। अब बिग बॉस का खिताब जीतते ही उन्हें शो के होस्ट और इंडस्ट्री के 'बॉडीगार्ड' से गुड न्यूज मिली है।
Bigg Boss 11: Salman Khan assures help to Shilpa Shinde in her pending legal cases
दरअसल, शिल्पा पर 'भाबीजी घर पर है' शो का कॉन्ट्रेक्ट बीच में ही खत्म करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें टीवी एसोसिएशन ने न सिर्फ बैन कर दिया था। बल्कि कई उनके खिलाफ कई कानूनी केस भी दर्ज किए गए थे। जिसके बाद शिल्पा ने भी शो के मेकर्स पर मानसिक तनाव देने और प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ तो यौन शोषण करने तक के संगीन आरोप लगाए थे।
Bigg Boss 11: Salman Khan assures help to Shilpa Shinde in her pending legal cases
हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको जो बात बताने जा रहे हैं, वो खबर आपको दंग कर देगी। असल में शिल्पा शिंदे को खुद सलमान खान ने एक ऐसा ऑफर दिया है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। असल में 'दबंग खान' ने शिल्पा शिंदे के कानूनी केसेज के बारे में बात की और किसी भी तरह की जरूरत पर मदद करने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Salman Khan assures help to Shilpa Shinde in her pending legal cases
'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने बताया कि, 'मेरे लगभग सभी कानूनी केस खत्म हो चुके हैं। शो के बाद खुद सलमान ने मेरे केसेज के बारे में मुझसे बात की। मुझे याद है कि जब मैं परेशानी झेल रही थी और मुझे टीवी पर काम करने की इजाजत नहीं थी तो लोगों ने कहा था कि मैं सलमान से जाकर मिलूं, वो मेरी मदद कर सकते हैं। हालांकि उस समय मैं सलमान जी को अच्छे से नहीं जानती थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed