{"_id":"5bc46895bdec2269bc7fddf6","slug":"bigg-boss-12-anup-jalota-says-to-jasleen-play-your-game-in-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस12: घर में लौटे अनूप जलोटा, जसलीन से कहा 'सिर्फ मेकअप मत करती रहो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस12: घर में लौटे अनूप जलोटा, जसलीन से कहा 'सिर्फ मेकअप मत करती रहो'
Mon, 15 Oct 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tv show
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में आज घरवालों को एक बड़ा झटका लगने वाला है। घर से बाहर हुए अनूप जलोटा और श्रीसंथ घर में एक बार फिर से आने वाले हैं। दोनों सीक्रेट रूम से घर की हर खबर पर अपनी नजर रखे हुए थे। दोनों अब यह भी जानते हैं कि घर में कौन सदस्य किसका दोस्त है और कौन किसका दुश्मन।
2 of 5
tv show
घर में आते ही जहां श्रीसंथ दीपिका की क्लास लेते हुए दिख रहे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू से दूरियां बनाते हुए दिख रहे हैं। वह यह भी कह रहे हैं कि अब घरवालों का असली चेहरा उनके सामने आ गया है।
3 of 5
anup jalota
वह कहते हैं कि अब घर में सब अकेले - अकेल खेलेंगे। अनूप जलोटा आते ही जसलीन से सबसे पहले मिलते हैं। वह जसलीन की क्लॉस लेते हैं और कहते हैं, उनके घर से बाहर जाते ही जसलीन बिल्कुल बदल गई हैं। वह घर में रोमिल और शिवाशीष की दोस्त बन गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
वह कहते हैं कि घर से बाहर जाते ही उन्होंने देखा कि वह अपना गेम अच्छे से नहीं खेल रही हैं। उनको जसलीन का घर में व्यवहार ठीक नहीं लग रहा है। वह कहते हैं कि तुम घर में सिर्फ मेकअप करते हुए ही दिख रही हो। जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। मेकअप से ज्यादा गेम स्ट्रेटजी पर ध्यान देंगी तो उनके लिए बहुत अच्छा होगा।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
अनूप जलोटा से अपने लिए इस तरह की बातें सुनकर जसलीन मथारू चौंक जाती हैं। वह कहती हैं कि अनूप जी को आखिर क्या हो गया है। शो में आज एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। आज जोड़ियां सिगल्स हो जाएंगी। जिसके बाद घर में गाली-गलौज और ज्यादा देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।