फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: इस हफ्ते घर से बेघर होंगे ये सदस्य, नॉमिनेशन से पहले देख लीजिए पूरी लिस्ट

Mon, 12 Nov 2018 07:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 deepak thakur to Sreesanth these may Nomination in this week
bigg boss - फोटो : voot app
टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में हर दिन खेल और टास्क पहले से ज्यादा मुश्किल भरे होते जा रहे हैं। वहीं हर सोमवार को होने वाला नॉमिनेशन घर में मौजूद सभी सदस्यों की धड़कनें बढ़ा देता है। बिग बॉस के घर में जहां सभी सदस्य अपनी-अपनी रणनीति बनाकर खेल रहे हैं, वहीं इस बार का नॉमिनेशन कई सदस्यों की रणनीति को बिगाड़ सकता है।
Bigg Boss 12 deepak thakur to Sreesanth these may Nomination in this week
bigg boss - फोटो : voot app
जी हां इस हफ्ते बिग बॉस के घर में होने जा रहा है नॉमिनेशन कई घरवालों और उनके फैंस को हैरान कर सकता है। बात करें नॉमिनेशन प्रक्रिया की तो आज होने वाले इस नॉमिनेशन में फिल्म 'शोले' में जय-वीरू वाली बाइक पर बैठकर घरवाले एक-दूसरे को नॉमिनेट करेंगे। खास बात यह है नॉमिनेशन के दौरान घर में मौजूद सदस्यों की दोस्ती की परीक्षा भी देखने को मिलेगी। 
Bigg Boss 12 deepak thakur to Sreesanth these may Nomination in this week
bigg boss - फोटो : voot app
जय-वीरू की बाइक पर जहां दीपक और सोमी में से किसी एक को इस हफ्ते बिग बॉस के घर में नॉमिनेट होना पड़ेगा वहीं सुरभि और श्रीसंथ की जोड़ी भी इस बाइक पर बैठकर खुद के बचाने की कोशिश करेंगे। दीपिका कक्कड़ और मेघा भी एक-दूसरे से नॉमिनेट न करने का निवेदन करती दिखेंगी। शिवाशिष और रोहित की जोड़ी में से भी एक को इस हफ्ते नॉमिनेट होने पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 deepak thakur to Sreesanth these may Nomination in this week
bigg boss - फोटो : voot app
इस बार के नॉमिनेशन में खास बात यह है कि करण वीर सिंह घर के कैप्टन होने के नाते इस हफ्ते नॉमिनेशन से बच गए हैं। वहीं रोमिल चौधरी ने बीते रविवार को एक टास्क के जरिए इम्यूनिटी हासिल की थी। इसके चलते वह इस बार बिग बॉस के घर में बेघर होने से बच गए हैं, लेकिन अन्य सदस्यों के लिए ये वाला नॉमिनेशन काफी मुश्किल भरा रहने वाला है। 
विज्ञापन
Bigg Boss 12 deepak thakur to Sreesanth these may Nomination in this week
bigg boss - फोटो : bigg boss
देखा जाए तो इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए दीपक-सोमी में से एक, श्रीसंथ-सुरभि, शिवाशिष-रोहित, दीपिका- मेघा और जसलीन- सृष्टि रोडे में से कोई एक-एक सदस्य नॉमिनेट होगा। आपको बता दें कि पिछला हफ्ता दिवाली वीक होनी की वजह से कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ, लेकिन इस बार किसी एक या दो का घर से निकलना तय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed