फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Thakur: उधार के पैसों से ऑडिशन के लिए दिल्ली आए थे दीपक ठाकुर, फिर ऐसे बने बिग बॉस के फाइनलिस्ट

Sun, 03 Jul 2022 07:07 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Jul 2022 07:07 AM IST
सार

बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए दीपक ठाकुर हर साल तीन जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। तीन जुलाई 1994 में जन्मे दीपक बिहार के मुजफ्फरपुर से लगे छोटे-से गांव आथर से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Finalist Deepak Thakur Struggle Story From Big Boss Audition to Contestant
दीपक ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए दीपक ठाकुर हर साल तीन जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। तीन जुलाई 1994 में जन्मे दीपक बिहार के मुजफ्फरपुर से लगे छोटे-से गांव आथर से ताल्लुक रखते हैं। बिग बॉस से मशहूर हुए दीपक फिल्मों और संगीत में भी अपना नाम कमा चुके हैं। बीबीए से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने वाले दीपक की दीपिका और ज्योति दो बहने हैं। उनके पिता पंकज ठाकुर एक किसान हैं, जबकि उनकी मां मीरा स्वास्थ्य विभाग में काम किया करती थीं। देशभर में अपनी पहचान बना चुके दीपक का जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन के इसी संघर्ष के बारे में-

 

Bigg Boss 12 Finalist Deepak Thakur Struggle Story From Big Boss Audition to Contestant
दीपक ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के शो में फिनाले तक पहुंचे दीपक के लिए यह सफर आसान नहीं था। उनके पिता ने बताया था कि बेटे को ऑडिशन के लिए उन्होंने 3 हजार रुपए उधार देकर उसे दिल्ली भेजा था। साल 2017 में आई बाढ़ में दीपक के परिवार को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इस बाढ़ की वजह उन्हें अपना पैतृक घर तक छोड़ दिया था। इस आपदा के बाद उनका पूरा परिवार मुजफ्फरपुर में किराए पर रहने लगा।

Bigg Boss 12 Finalist Deepak Thakur Struggle Story From Big Boss Audition to Contestant
दीपक ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक ने मुजफ्फरपुर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने एलपी शाही कॉलेज, मुजफ्फरपुर से 12वीं के बाद एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बीबीए पूरा किया। लेकिन उस समय परिवार की माली हालात ठीक नहीं होने की वजह उन्हें एमबीए छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान संगीत कर केंद्रीत कर लिया। दीपक ने डॉक्टर संजय कुमार संजू से म्यूजिक सीखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Finalist Deepak Thakur Struggle Story From Big Boss Audition to Contestant
दीपक ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन संघर्षों से भरे जीवन में एक फोन कॉल ने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल डाली। मशहूर निर्देशक अनुराग के एक फोन ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। 3 मिनट 48 सेकंड की इस बातचीत में वह काफी भावुक हो गए थे। अनुराग ने सिर्फ उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर में गाने का मौका दिया। हालांकि, इस बड़े मौके बाद सात साल तक दीपक बेरोजगार रहे। इसके अलावा वह मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए थे। शो के फिनाले में पहुंचने के बाद उन्होंने विनर की घोषणा से पहले 20 लाख रुपए लेकर शो क्विट कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed