फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saroj Khan: अभिनेत्रियों को उंगलियों पर नाचने वाली सरोज खान को जब नहीं मिल रहा था कोई काम, इस एक्टर ने की थी मदद

Sun, 03 Jul 2022 01:40 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 03 Jul 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Saroj Khan Death Anniversary when salman khan came to choreographer and support after she revealed not getting any work in Bollywood
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई कोरियोग्राफर आए और उन्होंने इंडस्ट्री में रहते हुए अच्छा खासा काम भी किया। लेकिन सरोज खान सबसे अलग थीं, जिन्हें इस इंडस्ट्री में 'मास्टर जी' का दर्जा दिया गया। उन्होंने अपने समय में एक से एक हिट गाने को कोरियोग्राफ किया। वही थीं, जिन्होंने इंडस्ट्री को माधुरी दीक्षित के रूप में 'धक धक गर्ल' दी। साथ ही उन्होंने हेमा मालिनी से लेकर कटरीना कैफ तक को अपने इशारोंं पर नचाया था। लाजवाब काम और मान-सम्मान के बाद भी सरोज खान की जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था, जब उन्हें इस इंडस्ट्री में कोई काम नहीं दे रहा था और उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। आज सरोज खान की पुण्यतिथि है। आइए जानते हैं उनके बारे में... 

Saroj Khan Death Anniversary when salman khan came to choreographer and support after she revealed not getting any work in Bollywood
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुआ सरोज खान का सफर
22 नवंबर 1948 को सरोज खान का जन्म किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी सद्धू सिंह के घर हुआ था। कम ही लोग जानते हैं उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। उन्होंने महज तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने छोटी उम्र में ही नृत्य की बारियों को भी सीखना शुरू कर दिया था। जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तब वह महज एक बैकग्राउंड डांसर थीं। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से वह साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से स्वतंत्र कोरियोग्राफर बन गईं। लेकिन अभी सरोज खान को पहचान मिलने में देर थी। 

Saroj Khan Death Anniversary when salman khan came to choreographer and support after she revealed not getting any work in Bollywood
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ऐसे बनीं कलाकारों की मास्टरजी
सरोज खान को इंडस्ट्री में पहचान फिल्म 'तेजाब' के 'एक दो तीन' गाने से मिली थी। इस गाने में सरोज खान की कोरियोग्राफी और माधुरी के डांस ने आग लगी थी। सरोज खान की कोरियोग्राफी में 'बेटा' फिल्म का गाना 'धक धक करने लगा' भी खूब पसंद किया गया। इसके अलावा, उन्होंने 'चांदनी', 'थानेदार', 'मिस्टर इंडिया' समेत कई फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया। उन्होंने अपने करियर में 2000 से ज्यादा गानों पर बॉलीवुड के हर बड़े कलाकार को डांस सिखाया। इस काम ने ही उन्हें कलाकारों के बीच 'मास्टर जी' की खास पहचान दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan Death Anniversary when salman khan came to choreographer and support after she revealed not getting any work in Bollywood
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री में काम मिलना हो गया था बंद
सरोज खान ने अपने करियर में शानदार काम किया। लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें सिनेमा की दुनिया में काम मिलना बंद हो गया था, जिस वजह से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। उन दिनों सरोज खान को अपना घर डांस क्लासिस लेकर चलाना पड़ा था। लेकिन तब सरोज खान की मदद करने के लिए सलमान खान आगे आए थे। सलमान खान ने 'मास्टर जी' को अपनी फिल्म 'दबंग 3' में सई मारंजेकर को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी थी। एक बार सरोज ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा था, 'मैं सलमान को उनकी जुबान की वजह से ही जानती हूं। वह जो भी कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed