फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chakda Xpress: अनुष्का शर्मा ने खत्म किया 'चकदा एक्सप्रेस' का पहला शेड्यूल, क्रिकेटर के स्टाइल में किया एलान

Sun, 03 Jul 2022 01:14 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 03 Jul 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chakda xpress anushka Sharma completes first schedule film after long training
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में अनुष्का धमाकेदार क्रिकेट खेलती नजर आएंगी, जिसके लिए अभिनेत्री ने कड़ी ट्रेनिंग ली है। कुछ समय पहले ही अनुष्का शर्मा ने तस्वीर शेयर कर बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अब अभिनेत्री ने फिल्म के पहले शेड्यूल के खत्म होने की जानकारी दी है।

Chakda xpress anushka Sharma completes first schedule film after long training
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो बॉल की है। हालांकि, तस्वीर में बॉल जिसने पकड़ रखी है, उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है। ऐसे में सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि यह अनुष्का ही होंगी। इस बॉल पर लिखा है, 'पहला शेड्यूल खत्म हुआ।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Chakda xpress anushka Sharma completes first schedule film after long training
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, 'यह एक सच्चाई है कि महिलाओं को इस पितृसत्तात्मक दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। झूलन गोस्वामी का जीवन इस बात का सबूत है कि उन्होंने अपनी पहचान के लिए संघर्ष किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं स्क्रिप्ट के साथ न्याय कर पाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chakda xpress anushka Sharma completes first schedule film after long training
अनुष्का शर्मा की नई फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'चकदा एक्सप्रेस' में अनुष्का शर्मा भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अनुष्का ने झूलन के किरदार में ढलने के लिए भी खूब मेहनत की है और घंटों क्रिकेट की ट्रेनिंग की है। 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ अनुष्का काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed