फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: संजय दत्त ने बांधे आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' की तारीफों के पुल, बोले- 'अविश्वसनीय कहानी और..'

Sun, 03 Jul 2022 01:12 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt praised r Madhavan performance and direction in Rocketry The Nambi Effect says incredible story
संजय दत्त ने की रॉकेट्री की तारीफ - फोटो : social media

अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की सराहना मिल रही है। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और खूब तारीफो के पुल बांध रहे हैं। इसी क्रम में अब अभिनेता संजय दत्त ने भी ट्वीट कर आज रॉकेट्री फिल्म की कहानी और अभिनेता आर माधवन के निर्देशन व अभिनय की जमकर तारीफ की है।

sanjay dutt praised r Madhavan performance and direction in Rocketry The Nambi Effect says incredible story
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकेट्री में आर माधवन की परफॉर्मेंस और निर्देशन को सराहा
संजय दत्त ने ट्वीट कर रॉकेट्री फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए कहा, रॉकेट्री फिल्म, एक अविश्वस्नीय कहानी है। आर माधवन की परफॉर्मेंस अमेजिंग होने के साथ ही यह निर्देशन का नया रूप है। बता दें की अभिनेता आर माधवन ने रॉकेट्री में अभिनय के साथ ही इसका निर्देशन भी किया है। इसी के साथ एक्टर ने आगे लिखा. 'रॉकेट्री दा नांबी इफेक्ट की टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं'।
 

sanjay dutt praised r Madhavan performance and direction in Rocketry The Nambi Effect says incredible story
प्रवीन डबास, रॉकेट्री दा नांबी इफेक्ट - फोटो : social media

प्रवीन डबास ने कहा, फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता
संजय दत्त के अलावा अभिनेता प्रवीन डबास ने भी रॉकेट्री को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, आर माधवन...रॉकेट्री देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता भाई! इसके बारे में आश्चर्यजनक बाते सुनकर। आपको और शक्ति मिले।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt praised r Madhavan performance and direction in Rocketry The Nambi Effect says incredible story
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसरो इंजीनियर नांबी नरायाण पर आधारित है फिल्म
बात करें फिल्म की तो 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। फिल्म में माधवन नांबी नारायण के किरदार में हैं, वहीं एक्ट्रेस सिमरन उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed