फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंथ ने तोड़ी चुप्पी, 'बिग बॉस' में कह गए ऐसी बात जो आजतक किसी को नहीं बताई

Thu, 20 Sep 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 S Sreesanth speaks about match fixing Controversy
S Sreesanth

'बिग बॉस सीजन 12' में पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंथ अपनी किस्मत आजमाने के लिए आए हैं। शो में 2 दिन तक श्रीसंथ थोड़े चुप नजर आए लेकिन उसके बाद वह लोगों की नजर में आने लगे। हाल ही में खान सिस्टर्स सबा और सोमी से झगड़ा भी हुआ लेकिन फिलहाल मामला सुलझ गया है। श्रीसंथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं लेकिन शो के दौरान पहली बार श्रीसंथ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे सुनकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट भावुक हो गए।



 

Bigg Boss 12 S Sreesanth speaks about match fixing Controversy
Bigg Boss 12 S Sreesanth

श्रीसंथ बाथरूम एरिया में अनूप जलोटा और कृति वर्मा से बातचीत कर रहे थे। श्रीसंथ और अनूप जलोटा कृति से कह रहे थे कि तुम तो सभी से बात कर रही हो लेकिन तुम्हारी जोड़ीदार रोशमी नहीं। उसको समझाओ कि वह घर के सभी लोगों के साथ घुलेमिले। इस बीच श्रीसंथ अनूप जलोटा और कृति से अपने दिल की बात कहते हैं जिसे सुनकर वह दोनों भावुक हो जाते हैं।

 

Bigg Boss 12 S Sreesanth speaks about match fixing Controversy
Sreesanth

श्रीसंथ संत कहते हैं कि अभी रोशमी यह सोच रही है कि घरवालों ने नॉमिनेट क्यों किया? मैं पिछले 5 साल से यही सोच रहा हूं कि मुझे ग्राउंड में जाने की इजाजत भी नहीं है। अगर मेरा बच्चा बड़े होकर क्रिकेट खेले तो मैं उसके साथ स्कूल के ग्राउंड में भी नहीं जा सकता है। मैं दुनिया के किसी ग्राउंड में भी कभी नहीं जा सकता। ऐसे नियम बनाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 S Sreesanth speaks about match fixing Controversy
Sreesanth

श्रीसंथ कहते हैं - 'यह सब एक्सपीरियंस है। मुझे बिल्कुल शर्म नहीं है जब मैं भावुक हुआ। मैं क्रिकेट को बहुत मिस करता हूं। इसीलिए मैंने कल प्लास्टिक से बॉल बनाया। मैं इसीलिए भावुक भी हुआ क्योंकि मुझे पता है मैं अंदर से क्रिकेट को कितना मिस करता हूं।' आपको बता दें, सितंबर 2013 में श्रीसंथ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन लगाया गया था। श्रीसंथ मैच फिक्सिंग के मामले में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 S Sreesanth speaks about match fixing Controversy
sreesanth

मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद श्रीसंथ डिप्रेशन में रहने लगे। वो शादी नहीं करना चाहते थे। यहां तक कि उन्होंने जिंदगी जीने की इच्छा भी छोड़ दी थी। श्रीसंथ ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'बैन लगने के बाद मैं सोचने लगा था कि मैं फिर से खेलूंगा या नहीं। मैं उस समय अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचने लगा था। मैंने उस समय अपने माता-पिता के बारे में भी सोचा । मुझे लगा कि उनके 3 और बच्चे हैं और मैं नहीं होऊंगा तो भी वो मेरे बगैर रह लेंगे। उस वक्त भुवनेश्वरी के पिता ने मुझे कहा था कि नयन (भुवनेश्वरी) अब भी तुमसे शादी करना चाहती है। फिर मुझे लगा कि मैं उससे शादी किए बिना इस दुनिया को छोड़कर नहीं जा सकता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed