सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: लग्जरी टास्क में टॉर्चर से इस तरह परेशान हुए सेलिब्रिटीज, आज जोड़ियों से लेंगे बदला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 samudri lootera torcher against celebrities
bigg boss 12

'बिग बॉस 12' के दूसरे हफ्ते में घरवालों को लग्जरी बजट टास्क दिया गया। जिसका नाम था 'समुद्री लुटेरे'। दिन की शुरुआत 'सात समंदर पार..' गाने के साथ हुई जिसके बाद ही माना जाने लगा कि टास्क भी गाने से जुड़ा हुआ है। गार्डन एरिया में एक जहाज बनाया गया था। जिस पर हमेशा एक सिंगल्स को सोने की रिंग्स पकड़कर बैठना था। समुद्री लुटेरे यानी जोड़ियों को कुर्सी पर बैठे सिंगल्स को इस कदर मजबूर करना था कि उन्हें सोने की रिंग्स सौंप दें। बता दें कि तबीयत खराब होने के चलते श्रीसंथ इसमें शामिल नहीं हो सके।

bigg boss 12 samudri lootera torcher against celebrities
bigg boss 12

समुद्री लुटेरों को रिंग्स सौंपने तक या बिग बॉस के अगले आदेश तक सिंगल कंटेस्टेंट को कुर्सी पर बैठे रहना था। टास्क के दौरान कृति और रौशमी को संचालक बनाया गया। सबसे पहले नेहा पेंडसे जहाज पर बनी कुर्सी पर बैठीं। फिर शुरू होता है नेहा पर टॉर्चर का दौर। दीपक और दूसरे कंटेस्टेंट मिलकर नेहा पर ठंडा पानी, आटा, डस्टबिन से कूड़ा और अंडा डालते हैं। इतना टॉर्चर सहने के बाद भी नेहा आखिर तक टिकी रहती हैं। 

bigg boss 12 samudri lootera torcher against celebrities
bigg boss 12

नेहा के बाद सृष्टि रोड टॉर्चर चेयर पर बैठीं। खान सिस्टर्स सोमी और सबा ने उनकी आंखों में नींबू निचोड़ा। इसके बाद जब उन पर साबुन का पानी डाला गया तो वो टिक नहीं पाईं और अपनी चेयर से उठ गईं। चेयर से उठते ही सृष्टि ने अपना रिंग भी गंवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 samudri lootera torcher against celebrities
bigg boss 12

नेहा के बाद दीपिका कक्कड़ बैठीं। रोमिल और निर्मल लगातार दीपिका पर पानी का फोर्स दे रहे थे जिसके बाद दीपिका चेयर से थोड़ा उठ गईं। कृति और रौशमी के मुताबिक दीपिका ये टास्क हार गई थीं। जिसे बिग बॉस ने आखिरी फैसला बताया। इस तरह जोड़ियों को दो रिंग्स मिल गए।

विज्ञापन
bigg boss 12 samudri lootera torcher against celebrities
bigg boss 12

दीपिका के बाद लग्जरी बजट टास्क करणवीर बोहरा ने सफलतापूर्वक पूरा किया। दीपक ने टास्क के दौरान करणवीर का साथ दिया और कहा कि वह सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। एक हद में रहकर रहम दिखाते हुए टास्क किया जाए। इस दौरान श्रीसंथ एक बार फिर गुस्से में नजर आए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कुत्ते ऐसे ही भौंकते हैं। इस तरह सेलिब्रिटीज ने टास्क पूरा किया। अब इसके बाद आज यानी बुधवार को जोड़ियों को टास्क का सामना करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed