'बिग बॉस सीजन 12' में घरवालों का पहला 'लग्जरी टास्क' तो रद्द हो गया था। दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है इसलिए 'बिग बॉस' ने घरवालों को लग्जरी बजट हासिल करने का एक और मौका दिया है। इस टास्क का प्रोमो वीडियो आ गया है जिसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि घर में बवाल मचना तय है।
बिग बॉस 12:'समुद्री लुटेरे' बन जोड़ियां सेलिब्रिटी को देंगी थर्ड डिग्री टॉर्चर, सब्र की होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो वीडियो में इस टास्क को 'समुद्री लुटेरे' नाम दिया गया है। इस टास्क में जोड़ियां सिंगल के खिलाफ खेलेंगी। इस टास्क में चार सुनहरे रंग की रिंग होगी जिसे हासिल करने के लिए वह सिंगल पर हमला करेंगे। सिंगल को समुद्री जहाज पर बनी कुर्सी पर रिंग को पकड़कर रखे रहने की कोशिश करनी होगी जबकि समुद्री लुटेरों को उन्हें हटाने की कोशिश करनी होगी।
इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि समुद्री लुटेरे बने जोड़ीदार सिंगल को बहुत परेशान कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है सिंगल और जोड़ीदार के बीच झगड़ा भी हो जाता है। जोड़ीदार सिंगल को कुर्सी से हटाने के लिए शैम्पू, आटा, लाल मिर्च पाउडर, अंडा और मुंह पे पानी भी फेंक रहे हैं।
The jodis will not leave any stone unturned in this week's luxury budget task! How will the singles react to it? Find out tonight at 9 PM. #BiggBoss12 #BB12 pic.twitter.com/ydASY926jN
प्रोमो वीडियो में दीपक सभी जोड़ीदार से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि एक हद तक ही टॉर्चर होता है। दीपक की यह बात सुनकर सभी समुद्री लुटेरे बने जोड़ीदार उन पर भड़क जाते हैं। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टास्क को कौन जीतता है। इस वीडियो को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस टास्क के बाद घर का माहौल और खराब हो सकता है।
आपको बता दें, पहले हफ्ते घर से कोई भी बेघर नहीं हुआ है। इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रकिया पूरी हो चुकी है। सेलिब्रिटी में दीपिका कक्कड़ और करणवीर बोहरा नॉमिनेट हुए हैंं। वहीं जोड़ियों की बात करें तो निर्मल-रोमिल और कृति-रोशमी की जोड़ी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई हैं।