'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
'बिग बॉस' से लेकर 41 की उम्र में सुचिता त्रिवेदी की शादी तक, टीवी की ये 5 खबरें रहीं लाइमलाइट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती सिंह और हर्ष को हुआ डेंगू
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस' को लेकर सुर्खियों में थे। बाद में खबर आई कि दोनों ही 'बिग बॉस 12' का हिस्सा नहीं हैं। अब भारती के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वेब पोर्टल में छपी खबर की मानें तो डॉक्टर ने भारती सिंह और उनके पति को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। डॉक्टरों का कहना है कि हालत में कोई सुधार आने तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।
41 की उम्र में टीवी एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी ने की शादी
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी ने 41 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई है। सुचिता ने शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजदूगी में निगम पटेल से की। शादी गुजरात के भावनगर में हुई जबकि हल्दी सेरेमनी की रस्म मुंबई में हुई थी। शादी की तस्वीरें सुचिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सुचिता ने 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। सुचिता ने मशहूर शो 'कहानी घर-घर की', 'खिचड़ी' और 'बा बहू और बेबी' सीरियल में भी काम किया है।
कमोलिका की पहली तस्वीर आई सामने
'कसौटी जिंदगी के' रीबूट में अनुराग और प्रेरणा का किरदार कौन निभा रहा है इस बात का तो खुलासा हो गया था लेकिन कमोलिया पर सस्पेंस बना हुआ था। अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है। एकता कपूर ने शो का एक और प्रोमो रिलीज किया है। सीरियल के इस नए प्रोमो में अनुराग-प्रेरणा के साथ-साथ शो के बाकी किरदारों की भी झलक समाने आई है लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है कोमोलिका बनीं हिना खान ने। प्रोमो में कोमोलिका का बैक दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी प्रोमो में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। प्रोमो को देखकर तो यही लग रहा है कि इस सीरियल में हिना खान दमदार रोल में हैं तभी तो उनके लुक को लेकर इतने एक्सपेरिमेंट किए गए हैं।
'इश्कबाज' होगा ऑफ एयर
टीवी सीरियल इश्कबाज के दर्शकों को करारा झटका लगने वाला है। दरअसल एक बार फिर इस शो के बंद होने की खबरें सामने आने लगी हैं। बता दें कि ये शो 2016 में ऑन एयर हुआ था और कईं बार इसके बंद होने की खबरें आईं लेकिन निर्माताओं ने ऐसी अटकलों को कोरी बकवास कहा था। पर अब इस बार खुद मेकर्स ने शो को बंद करने की बता कही है। कहा जा रहा है कि निर्माता नवंबर में इसे ऑफ एयर करने वाले हैं।