फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: खुलेआम अनूप जलोटा हुए रोमांटिक, 37 साल छोटी जसलीन की ऐसे की तारीफ, हंस पड़े सब

Tue, 25 Sep 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota become romantic for Jasleen Matharu
anup jalota and jasleen matharu bigg boss

'बिग बॉस' के घर में कुछ भी होना नामुमकिन नहीं है। इस सीजन में घर में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन की है। जसलीन अनूप जलोटा से उम्र में 37 साल छोटी हैं और दोनों रिलेशनशिप में है। इस सीजन को शुरू हुए हफ्ताभर बीत चुका है। इस दौरान शो में सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप कहेंगे अनूप जलोटा इस उम्र में भी काफी रोमांटिक हैं।

Bigg Boss 12 Anup Jalota become romantic for Jasleen Matharu
jasleen anup jalota

टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कि घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट किचन एरिया में काम कर रहे हैं। जसलीन कुछ बना रही हैं जबकि उनके बगल में कृति भी उनका खाना बनाने में हाथ बटा रही हैं। तभी सौरभ आते हैं और कहते हैं कि तुमने आज गुलाबी रंग क्यों पहनाया मुझे? जसलीन कहती हैं गुलाबी आज का लकी रंग है। ऐसा श्री ने बोला।

 

Bigg Boss 12 Anup Jalota become romantic for Jasleen Matharu
anup jalota

सौरभ कहते हैं लेकिन श्री ने खुद तो पहना नहीं। तभी जसलीन कहती हैं कि मैंने तो ऐसे ही पहन लिया था, पहले से तय नहीं किया था। तभी वहां मौजूद अनूप जलोटा कहते हैं कि 'लोग तुम्हें देखकर गुलाबी रंग पहनने का सोचेंगे। जो तुम करती हो वो सब करते हैं।' इसके बाद अनूप जलोटा गाना गाने लगते हैं जो 'तुमको हो पसंद वही बात करेंगे। तुम टमाटर को कहो प्याज तो हम प्याज कहेंगे।' यह सुनकर जसलीन हंसने लगती हैं और कहती हैं 'सो स्वीट।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota become romantic for Jasleen Matharu
jasleen and kriti

आपको बता दें, जसलीन और अनूप जलोटा के रिश्ते को लेकर शो की शुरुआत में घरवालों ने कई सवाल उठाए थे। शो के दौरान जसलीन अनूप जलोटा का काफी ध्यान भी रखती हैं। इस बात को घरवाले भी कई बार कह चुके हैं। 'बिग बॉस सीजन 12' के प्रीमियर के दौरान ही इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इन दोनों ने कहा था यह बीते 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota become romantic for Jasleen Matharu
bigg boss 12

जहां एक ओर जसलीन घर में अनूप जलोटा के साथ बतौर जोड़ी आई हैं तो वहीं घर के बाहर उन्हें लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। जसलीन के पिता 'मैं हैरान हूं। वो हमारे घर आते थे। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि इन दोनों के बीच कुछ पक रहा है। हमें नहीं पता कि ये सब कब शुरू हुआ। बेटी के इस बयान से पूरा परिवार सकते में है। हम उनके रिश्ते को कभी मंजूरी नहीं देंगे।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed