फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: सलमान और शाहरुख की दोस्ती को मिल सकता है नया मोड़, वजह भी जान लें

Thu, 06 Sep 2018 01:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Shahrukh Khan will promote his upcoming film zero in bigg boss house with salman khan
बिग बॉस सीजन 12 इस बार 16 सितंबर से शुरू होने वाला है लेकिन शो को लेकर खबरें अभी से जोर पकड़ने लगी हैं। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में घर में आते-जाते रहेंगे। सलामन के जीजा आयुष शर्मा से लेकर, अनुष्का शर्मा और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर घर का रुख करेंगे। खबर है कि शाहरुख अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के लिए शो में कई तैयारियां की गई हैं। सलमान खुद शाहरुख की फिल्म जीरो के प्रमोशन को लेकर काफी उत्साहित हैं और वो किसी भी प्रकार की कमी फिल्म के प्रमोशन में नहीं चाहते हैं।

 
Bigg Boss 12 Shahrukh Khan will promote his upcoming film zero in bigg boss house with salman khan
कहा यह भी जा रहा है कि शाहरुख दो बार अपनी फिल्म के सिलसिले में बिग बॉस के घर आ सकते हैं। यह पहली बार होगा जब शाहरुख इस तरह से बिग बॉस घर में सलमान के साथ नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख खान सलमान के शो दस का दम में भी नजर आए थे। इस दौरान उनके साथ रानी मुखर्जी भी मौजूद रहीं। दोनों यहां एक- दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखे थे।
Bigg Boss 12 Shahrukh Khan will promote his upcoming film zero in bigg boss house with salman khan
शाहरुख और सलमान अपने बीच किसी भी मनमुटाव को रहने नहीं देना चाहते हैं। सलमान और शाहरूख की दोस्ती के चर्चे एक बार फिर से सोशल मीडिया में सुर्खियों पर हैं। दोनों मिलकर इस साल बॉलीवुड में कुछ नया करने वाले हैं। शाहरुख की फिल्म जीरो इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। सलमान इस फिल्म में एक गेस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर ईद को रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Shahrukh Khan will promote his upcoming film zero in bigg boss house with salman khan
सलमान शाहरुख
शो का दूसरा प्रोमो भी सामने आ गया है। इस बार का प्रोमो बीते सभी सीजन से अलग है जिसे देखकर आप इतना जरूर कह सकते हैं कि 'बिग बॉस' सीजन 12 सबसे अलग होने वाला है, क्योंकि इस प्रोमो में सलमान खान मामा-भांजे की स्टोरी को बड़े ही अलग ढंग में बता रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान कुर्ते पायजामा में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह मामा-भांजे की स्टोरी बता रहे हैं। इस प्रोमो में भांजा अपने मामा से पूछे बिना कोई काम नहीं कर रहा है। शादी के लिए लड़की के नाम पूछने पर भी वह अपने मामा से आज्ञा ले रहा है। खाना-पीना नहाना और धोना सब मामा जी के कहने पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Shahrukh Khan will promote his upcoming film zero in bigg boss house with salman khan
बता दें कि इस बार शो में 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रिटीज जोड़ी होंगी। कुल 21 कंटेस्टेंट्स में से ये 12 कंटेस्टेंट होंगे। बाकी बचे 9 कंटेस्टेंट में से 3 सेलिब्रिटीज और 6 कॉमनर होंगे। कौनसे 6 कॉमनर कंटेस्टेंट्स शो में एंट्री करेंगे इस बात का खुलासा सलमान खान शो की ओपनिंग पर करेंगे और दबंग खान ही जोड़ी बनाकर घर के अंदर प्रवेश करवाएंगे। ये सब जानने के बाद साफ हो गया है कि इस बार का बिग बॉस दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेन करने वाला होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed