{"_id":"5bd07254bdec22697c0a876d","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-highest-paid-for-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: श्रीसंथ की फीस को लेकर इतना बड़ा झूठ, अढ़ाई करोड़ को बताया केवल 5 लाख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: श्रीसंथ की फीस को लेकर इतना बड़ा झूठ, अढ़ाई करोड़ को बताया केवल 5 लाख
Wed, 24 Oct 2018 07:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss
- फोटो : colors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 12 में घर से बार-बार बाहर जाने की धमकी देने वाले श्रीसंथ की फीस के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरू में श्रीसंथ की फीस 5 लाख रुपये बताई जा रही थी, जोकि गलत निकली। श्रीसंथ को इससे कहीं ज्यादा फीस मिल रही है। इसका खुलासा खुद उन्होंने घर में एक टास्क के दौरान किया। श्रीसंथ ने जब घर में ये खुलासा किया तो घर में सभी चौंक गए।
2 of 4
बिग बॉस
श्रीसंथ अपने गुस्से की वजह से घर में बार-बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उनको नहीं करना होता है। हाल ही में जेल जाने के बाद श्री सुरभि से लड़ाई करने लगते हैं। वह इतना गुस्से में आ जाते हैं कि शो से जुड़ी गोपनीय बातों को उजागर कर देते हैं। श्रीसंथ की इस बात से खुद दबंग बाबू सलमान खान भी हैरान है। आपको बता दें कि, घरवाले सहमति से श्रीसंथ और दीपिका को काल कोठरी की सजा सुनाते हैं।
3 of 4
bigg boss
- फोटो : self
जेल के अंदर सुरभि और श्रीसंथ की लड़ाई हो जाती है। सुरभि श्री को सुनाने लगती हैं। वह श्री का ताना मारती हुई दिखाई देती हैं। श्री सुरभि से परेशान होकर उन पर बरस पड़ते हैं। श्री के बार-बार कहने पर भी सुरभि बोलती रहती हैं। श्री कहते हैं कि मुझे मेरे कॉन्ट्रैक्ट की कसम है, मैं घर से बाहर चला जाउंगा। श्रीइतना गुस्से में आ जाते हैं कि अपनी फीस को लेकर खुलासा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bigg boss
श्री कहते हैं कि मुझे घर में रहने के लिए 2.5 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। सुरभि श्री से कहती हैं कि 2.5 करोड़ रुपए लेने से इज्जत नहीं आती है। वह तो आप दुनिया में कैसा काम कर रहे हैं उससे आती है। सलमान वीकेंड की बात में श्री की इस बात को लेकर गुस्सा करते हैं। दबंग खान कहते हैं कि मैं बहुत सदमे में हूं कोई इस तरह से कैसे बोल सकता है। सलमान यहीं नहीं रुकते हैं वह आगे कहते हैं कि शायद एक दिन श्री को लगे कि उनका गुस्सा उनके लिए कितना खतरनाक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।