{"_id":"5be95f0fbdec2269717a2edd","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-told-karanvir-you-are-not-for-the-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: अखाड़े में श्रीसंथ को कुछ ऐसा बोल गए करणवीर, हंसकर लोटपोट हुए सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: अखाड़े में श्रीसंथ को कुछ ऐसा बोल गए करणवीर, हंसकर लोटपोट हुए सलमान
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
बिग बॉस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। गेम से बार बार भाग रहे श्रीसंथ अब गेम को अच्छी तरह से समझने लगे हैं। वह कभी भी कुछ भी कह देते हैं। वहीं खुद के गलत साबित होने पर वह इसे अपनी गेम स्ट्रेटजी बताने में भी नहीं चूकते हैं। सुल्तानी अखाड़े में करणवीर इनके बारे में कुछ ऐसा बोल गए, खुद सलमान हंस हंसकर लोटपोट हो गए।
बिग बॉस
हाल ही में श्रीसंथ ने गेम में कुछ ऐसा कारनामा कर दिया जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल लंबे समय से श्रीसंथ और करणवीर के बीच की लड़ाई में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। रविवार को दिखाए गए एपिसोड़ में दोनों आपस में टकराते हैं, जिसमें हर पड़ाव में श्रीसंथ की ही जीत होती है। वहीं दोनों के लड़ाई के दंबग बाबू सलमान खान ने भी बहुत मजा लिया।
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इस बार बिग बॉस ने वीकेंड के वार में श्रीसंथ और करणवीर बोहरा को जंग के लिए बुलाया। जुबानी जंग मे करणवीर बातों ही बातों में कह देते हैं कि श्रीसंथ इस गेम के लिए बेहतर हैं। करणवीर की इस बात को सुनकर सलमान खान जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वह करणवीर से कहते हैं कि तुमको यह बताना था कि श्रीसंथ इस शो में रहने लायक क्यों नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : voot app
करणवीर तो यह कह रहे हैं कि श्रीसंथ इस शो में रहने कि लिए बहुत बढ़िया हैं। सलमान की बातें सुनते ही करणवीर को अपनी गलती का अहसास होता है। श्रीसंथ करणवीर को कुश्ती के पहले राउंड में गिरा देते हैं, लेकिन अगले राउंड में वह सलमान से कहते हैं कि वह अब खेलना नही चाहते हैं। जिसके बाद करणवीर उनसे कहते हैं कि वह कैसे भी हैं लेकिन उनकी तरह गेम से भागते नहीं हैं।
विज्ञापन
bigg boss 12
- फोटो : voot
वहीं श्रीसंथ इस पर कहते हैं कि खिलाड़ी हमेशा एक खिलाड़ी ही होता है। फिर वह घर में हो या मैदान में। वहीं श्रीसंथ घर में शिवाशीष से फाइट के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि, मैं तो इसको पीटना नहीं चाहता था, लेकिन इसको तो बार-बार मुझसे पिटना ही था। इस हफ्ते करणवीर बोहरा घर के कैप्टन हैं। साथ ही घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है। ऐसे में श्रीसंथ सबके निशाने पर हैं।