फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका अस्पताल में दाखिल, पति ने शेयर की तस्वीर तो दुआ मांगने लगे फैंस

Fri, 27 Sep 2019 12:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 27 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 winner dipika kakar fell sick
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 12' की विनर और टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ लगातार काम में बिजी हैं। दीपिका अभी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं जिसमें वो सोनाक्षी का किरदार निभा रही हैं। दीपिका की पॉपुलरिटी में 'बिग बॉस' के बाद और बढ़ोत्तरी हुई। इस बीच दीपिका के पति ने बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई है।

bigg boss 12 winner dipika kakar fell sick
dipika kakar - फोटो : social media

दरअसल दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। शोएब दीपिका को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। तस्वीर में दीपिका एक अस्पताल में नजर आ रही हैं और डॉक्टर उनके शरीर का तापमान जांच रहा है। 

bigg boss 12 winner dipika kakar fell sick
dipika kakar - फोटो : twitter

माना जा रहा है सीरियल में लगातार काम के चलते उनकी तबीयत खराब हुई है और अब वो काम से समय निकालकर अस्पताल पहुंचीं। दीपिका के चेहरे पर थकान साफ दिख रही है। तस्वीर सामने आने के बाद उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 winner dipika kakar fell sick
Dipika Kakar, Shoaib Ibrahim, - फोटो : social media

दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी। शादी के 3 साल तक उन्होंने इस बात को छुपाकर रखा। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 

विज्ञापन
bigg boss 12 winner dipika kakar fell sick
Dipika Kakar and Shoaib - फोटो : social media

'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने परिवार की मौजूदगी में साल 2017 में 'नच बलिए' के सेट पर दीपिका को प्रपोज किया था और 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। इसके कुछ वक्त बाद वह 'बिग बॉस' में गईं और शो जीता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed