सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: गोविंदा की भांजी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम बताया गलत, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 17 Feb 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh get troll to comment wrong name of former Prime Minister Dr Manmohan Singh
Aarti Singh, Dr Manmohan Singh - फोटो : amar ujala

बिग बॉस के सीजन 13 का फिनाले बीते शनिवार को हुआ। दर्शकों ने सलमान खान के बिग बॉस 13 को काफी पसंद किया। फिनाले के दिन बिग बॉस के घर में शानदार डांस परफॉर्मेंस, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का देखने को मिला। शो के अंदर सलमान खान ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्यों से पूछा, जिसका आरती सिंह ने हैरान कर देने वाली जवाब दिया। इसके बाद से आरती सिंह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं। 

Trending Videos
Bigg Boss 13 Aarti Singh get troll to comment wrong name of former Prime Minister Dr Manmohan Singh
Aarti Singh - फोटो : twitter

दरअसल बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। वह शो के अंदर अलग-अलग गेटअप्स में पहुंचे और बिग बॉस के बारे में बताने लगे। इस दौरान सुनील ग्रोवर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का भी गेटअप्स और एक्टिंग की। उनका एक्ट खत्म होने के बाद सलमान खान ने बिग बॉस के सभी फिनालिस्ट्स से पूछा कि नीली रंग की पगड़ी और सफदे दाढ़ी में वो कौन थे ? इस पर गोविंद का भांजी और बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट आरती सिंह ने तुरंत कहा कि मनमोहन देसाई थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh get troll to comment wrong name of former Prime Minister Dr Manmohan Singh
Aarti Singh - फोटो : voot

आरती सिंह के इस जवाब को सुनकर सलमान खान सहित शो में मौजूद सभी कंटस्टेंट्स और दर्शक जोर से हंसने लगे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम को गलत बताने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह को ट्रोल कर दिया है। Riya S 2 ने लिखा, आरती सिंह ने मनमोहन सिंह को मनमोहन देसाई बोल दिया, वह दिखने में क्यूट था,लेकिन मेरी और मेरे परिवार के लोग अपनी हंसी नहीं रो सकते। Tupur ने लिखा, मैं तो हंसते-हंसते गिर गई, सलमान खान का रिएक्शन भी शानदार था। 

 
 
Bigg Boss 13 Aarti Singh get troll to comment wrong name of former Prime Minister Dr Manmohan Singh
Aarti Singh - फोटो : voot

इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि बिग बॉस 13 का फिनाले शनिवार को हुआ। इस टेढ़े सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने। वहीं आसिम रियाज फर्स्ट रनर अप बने। दूसरी रनर अप शहनाज गिल बनीं। टॉप 4 में रश्मि देसाई थीं। पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये लेकर शो से बाहर हो गए थे। इसके बाद आरती सिंह शो से बाहर हुईं। आरती सिंह, सिद्धार्थ के विनर बनने से काफी खुश हैं। शो में आरती का सफर भी शानदार रहा। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh get troll to comment wrong name of former Prime Minister Dr Manmohan Singh
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 13 के फिनाले में सिद्धार्थ और पारस को तो प्राइस मिला लेकिन बाकी रनर अप कंटेस्टेंट को एक और बड़ा सरप्राइज मिला। चारों रनर अप कंटेस्टेंट आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह को बिग बॉस की ओर से एक ट्रैवल पैकेज का ऑफर मिला। उन्हें अबुधाबी का एक ट्रिप मिला है। इस ट्रिप में कंटेस्टेंट अपने साथ अपने किसी खास को साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट को हर हफ्ते के हिसाब से फीस दी गई। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: 10 लाख रुपये लेकर पारस ने इसलिए छोड़ा था शो, सिद्धार्थ और रश्मि बने वजह ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed