सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान की दुल्हन बन सकती हैं ये अभिनेत्री, अभिनेता की मां ने दी रजामंदी!

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 17 Feb 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
kapoor family hint accepting aadar jain relationship with tara sutaria
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : Social Media

कपूर खानदान में लंबे समय बाद हाल ही में शहनाई की गूंज सुनाई दी। करीना कपूर-करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी की। अरमान के बाद अब उनके छोटे भाई आदर जैन की शादी की चर्चा होने लगी है।

Trending Videos
kapoor family hint accepting aadar jain relationship with tara sutaria
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

अरमान की शादी में आदर जैन और तारा सुतारिया को एक साथ देखा गया था। दोनों को साथ में शादी में परफॉर्म करते हुए भी देखा गया था। आदर और तारा कई बार साथ में फैमिली फंक्शन अटेंड करते हुए नजर आए। इनके रिश्ते पर मुहर तब और लगी जब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने एक ग्रुप फोटो शेयर की थी जिसमें तारा सुतारिया भी थीं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में 'फैमिली' लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapoor family hint accepting aadar jain relationship with tara sutaria
Tara Sutaria - फोटो : Social Media

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में आदर जैन की मां रीमा जैन ने कहा, 'हमारा बेटा जिसे भी प्यार करता है हम भी उसे प्यार करते हैं।' जब रीमा से आदर की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'वो अभी काफी यंग है। अभी ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। देखते हैं आगे जिंदगी में क्या होता है। अभी उसे अपने करियर पर फोकस करना चाहिए।'

kapoor family hint accepting aadar jain relationship with tara sutaria
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : Social Media

आदर जैन फिल्म 'कैदी बैंड' में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बता दें कि आदर की मां रीमा जैन दिग्गज अभिनेता राज कपूर की बेटी हैं। रीमा जैन की शादी बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।

विज्ञापन
kapoor family hint accepting aadar jain relationship with tara sutaria
tara sutaria - फोटो : insatgram
तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद तारा फिल्म 'मरजावां' में नजर आई थीं। जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। तारा सुतारिया की अगली फिल्म सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ है।
 

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखे ये चार कंटेस्टेंट्स, घर की मालकिन का तो अता पता नहीं था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed