'बिग बॉस 13' में सोमवार को एक और कंटेस्टेंट की दोबारा एंट्री होने वाली है। बिग बॉस की मजबूत कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी फिर से घर में आएंगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते देवोलीना को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था। हालांकि देवोलीना इस बार घर में रहने नहीं आ रहीं वो तो घरवालों से एक-एक कर मिलेंगी और उनके खेल के बारे में बातें करेंगी।
Bigg Boss 13: देवोलीना ने रश्मि-अरहान के रिश्ते की खोली पोल, सलमान सहित दर्शकों को दे रही थीं धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में देवोलीना और सिद्धार्थ के बीच जिस तरह की बॉन्डिंग देखी गई थी उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। देवोलीना मजाकिया अंदाज में सिद्धार्थ से फ्लर्ट करती थीं। अब जब देवोलीना दोबारा घर में आई हैं तो उनका वहीं अंदाज फिर से देखने को मिलेगा।देवोलीना सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'देखते रहिए ना, बिना पलक झपकाएं।' जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'वही तो कर रहा हूं। बस आप ही को देख रहा हूं।'
बिग बॉस के घर में देवोलीना और रश्मि के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई थी लेकिन इस बार देवोलीना ने रश्मि और अरहान के रिश्ते पर सवाल उठाए। देवोलीना कहती हैं कि 'अरहान ने आपसे इतनी बड़ी बात छुपाई और आप ये दिखाने की कोशिश कर रही थीं कि आपको पता नहीं था उनका एक बच्चा है।'
देवोलीना यहीं नहीं रुकी वो रश्मि से आगे कहती हैं कि 'प्यार में इतनी अंधी हो गई कि दो दिन में आपने प्रपोज कर दिया। आपका परिवार, सलमान सर ने आपको कुछ बोला लेकिन आपने एक कान से कुछ सुना और दूसरे कान से निकाल दिया।' देवोलीना की ये बातें सुन रश्मि जवाब में कहती हैं कि 'मुझे तुमसे भी डर लगता है।'
Next Episode Preview pic.twitter.com/aREPJhdQ39
देवोलीना ने यहां साफ कर दिया कि रश्मि को अरहान के बच्चे की बात पता थी लेकिन इससे पहले सलमान ने जब रश्मि को बताया था कि अरहान का एक बच्चा है तो रश्मि देसाई का रिएक्शन ऐसा था कि उन्हें उनके बच्चे के बारे में पता ही नहीं था। रश्मि दिखाने की कोशिश करती हैं कि सलमान के बताने के बाद उन्हें अरहान के बच्चे के बारे में पता चला। अब जब देवोलीना वापस लौटीं तो उन्होंने रश्मि की पोल खोल दी कि वो यह केवल शो में दिखाने के लिए दर्शकों को धोखा दे रही थीं।
Bigg Boss 13: काटे जा रहे मधुरिमा के सीन, तस्वीरें सामने आईं तो भड़के यूजर्स