फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: 'वीकेंड का वॉर' के बाद सलमान पर भड़कीं सीजन सात की विनर, बोलीं- 'मैं हैरान रह गई'

Sun, 10 Nov 2019 08:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 10 Nov 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 gauhar khan bash salman khan over supporting siddharth shukla aggression
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने एक बार फिर से कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला का स्टैंड लिया। सलमान ने माहिरा से कहा कि वो छोटी-छोटी बातों को लेकर सिद्धार्थ को टारगेट कर रही हैं। इन सबके बीच सलमान ने जिस तरह सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया वो कई लोगों को रास नहीं आ रहा है।

bigg boss 13 gauhar khan bash salman khan over supporting siddharth shukla aggression
bigg boss 13 - फोटो : social media

दरअसल, पिछले दिनों एक टास्क के दौरान माहिरा और सिद्धार्थ के बीच काफी बहस हुई। शो में सिद्धार्थ अभी तक बेहद आक्रमक देखे गए हैं। वीकेंड का वॉर में जब माहिरा अपनी बात रखते हुए रोने लगती हैं तो सलमान उनसे कहते हैं कि ये नौटंकी बंद करें। सलमान यहीं नहीं रुके उन्होंने सिद्धार्थ के लिए कहा कि खेल के दौरान आक्रमक होना जायज है ऐसे में माहिरा को ध्यान रखना चाहिए था।

bigg boss 13 gauhar khan bash salman khan over supporting siddharth shukla aggression
Gauhar Khan - फोटो : social media

एपिसोड के बाद 'बिग बॉस' सीजन 7 की विनर गौहर खान ट्वीट कर नाराजगी जताई। गौहर ने लिखा कि 'मैं हैरान रह गई। मैं एक अलग तरह का बिग बॉस देख रही हूं। आक्रमकता को जायज ठहराया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 gauhar khan bash salman khan over supporting siddharth shukla aggression
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

गौहर के ट्वीट पर कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया। एक ने कहा- 'यही आज के समाज की सच्चाई है। आक्रमकता को स्वीकार कर लिया गया है। यही वजह है कि 'कबीर सिंह' जैसी फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। सबसे बड़ा दोगलापन ये है कि पुरुषों के लिए जिस व्यवहार को सही ठहराया जा रहा है वो महिला के लिए ठीक नहीं बताया जा रहा है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 gauhar khan bash salman khan over supporting siddharth shukla aggression
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

एक अन्य ने लिखा- 'सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला को विनर क्यों नहीं घोषित कर देते। हर हफ्ते वो भेदभाव करते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed