'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 15 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद कुछ ऐसा हुआ ना केवल घर के अंदर बल्कि घर के बाहर भी बवाल मच गया है। जहां एक ओर हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा के होठों की छिपकली से तुलना की तो वहीं अब उनकी मां इस पूरे मामले पर भड़क उठी हैं। माहिरा शर्मा की मां ने हिंदुस्तानी भाऊ को आड़े हाथों लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई।
BB13: माहिरा शर्मा को हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा 'बड़े होठों वाली छिपकली', अब मां ने सुनाई खरी-खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया से बात करते हुए माहिरा शर्मा मां सानिया शर्मा ने बड़ा बयान दिया। सानिया ने कहा- 'उन्हें अपनी भाषा पर लगाम रखना चाहिए, खासतौर पर तब जब आप नेशनल टेलीविजन पर हो। अपने वीडियो को दिलचस्प बनाने के लिए इसने मेरी बेटी पर छिपकली वाला कमेंट किया। इस हरकत से मैं बहुत दुखी हूं। जब भाऊ इस घर में आए थे और मेरी बेटी को बहन कहा था तो मैं बहुत खुश थी।'
सानिया ने आगे कहा- 'मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह अपनी बहन का इस तरह से कैसे मजाक उड़ा सकते हैं। सिर्फ थोड़ी फुटेज के लिए ?भाऊ घर में हर किसी के पीठ पीछे लोगों की बुराई करता रहता है। दरअसल, 'बिग बॉस' भाऊ को तीन वीडियो बनाने को कहते हैं। भाऊ ने जैसे ही घरवालों को बताया तो माहिरा कहती हैं 'मेरे पर भी भाऊ।' इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ पहला वीडियो माहिरा के ऊपर बनाते हैं।
इस बार घर से नॉमिनेट बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते घर से अरहान खान बाहर होंगे। अरहान शनिवार की बजाय रविवार को घर से बाहर जाएंगे। इस ट्वीट की अमर उजाला कोई पुष्टि नहीं करता। 'द खबरी' ने शो से जुड़े कई और ट्वीट किए हैं। 'द खबरी' ने ट्वीट के मुताबिक इस बार घर से केवल एक ही कंटेस्टेंट बाहर जाएगा।
#BB13 #BiggBoss13
Only Single Eviction
Arhaan Khan Evicted
Retweet If Happy
Like If sad#WeekendKaVaar#WeekendKaVaarWithSalman#WeekendKaVaarWithSalmanKhan
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हो गया खुलासा, रश्मि देसाई का ये बेहद करीबी सदस्य हुआ घर से बाहर!