फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमीषा पटेल से पहले ये एक्ट्रेस बनने वाली थीं बिग बॉस 13 की मालकिन, इस वजह से नहीं बनी बात

Tue, 01 Oct 2019 01:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Oct 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 makers approached first mallika sherawat but amisha patel replace her
Ameesha Patel - फोटो : instagram

बिग बॉस के 13वें सीजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। रविवार को शानदार ओपनिंग के बाद बिग बॉस हाउस में 13 कंटेस्टेंट ने एंट्री की। इस बार की खास बात ये हैं कि पुरुष के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है। वहीं एक और बदलाव करते हुए बिग बॉस के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को घर की मालकिन बनाया गया है, जो समय-समय पर आकर घरवालों से टास्क करवाएंगी। पहले ये मालकिन का किरदार अमीषा पटेल नहीं बल्कि कोई दूसरी अभिनेत्री निभाने वाली थीं।

bigg boss 13 makers approached first mallika sherawat but amisha patel replace her
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीषा पटेल बिग बॉस-13 की मालकिन के लिए पहली चॉइस नहीं थीं। अमीषा पटेल से पहले ये ऑफर बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को मिला था। दरअसल मेकर्स चाहते थे कि इस बार घर में कोई ऐसी एक्ट्रेस एंट्री करे कंटेस्टेंट्स के साथ रहे। इसके साथ ही वो शो में मसाला भी दे सके।

bigg boss 13 makers approached first mallika sherawat but amisha patel replace her
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media

इसके लिए मल्लिका शेरावत का नाम सबसे पहले आया था। लेकिन जब उन्हें ये रोल ऑफर किया गया तो उन्होंने इसके लिए मोटी रकम मांगी। कई मीटिंग्स के बाद भी बात नहीं बन पाई तो इसके बाद इस रोल के लिए अमीषा पटेल को साइन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 makers approached first mallika sherawat but amisha patel replace her
Ameesha Patel - फोटो : social media

फिलहाल अमीषा पटेल बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुकी हैं। हाल ही के ऐपिसोड में दिखाया गया था कि घर में घुसने से पहले सलमान के सामने ही भिड़ने वाले दो कंटेंस्टेंट अंदर जाते ही जम्मू कश्मीर राज्य को लेकर भिड़ गए। इसे लेकर बिग बॉस के आफिशियल ट्वीटर पेज पर प्रोमो जारी हुआ है। प्रोमो वीडियो में पारस छाबड़ा और असीम रियाज लड़ते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
bigg boss 13 makers approached first mallika sherawat but amisha patel replace her
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

वहीं, एक अन्य प्रोमो में घर की मालकिन अमीषा पटेल घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट से कह रही हैं कि अगर राशन चाहिए तो काम तो करना पड़ेगा। उन्होंने सदस्यों को एक टास्क दिया, जिसमें किसी एक को राशन में से किसी एक चीज को मुंह में रखकर एक दूसरे को पास करना था। 

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ सोना चाहता था डायरेक्टर, बोलीं- अपनी उंगली से स्क्रैच...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed