शनिवार को बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले हुआ। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। आरती और पारस के बाद शो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, शहनाज और रश्मि थे लेकिन रश्मि देसाई टॉप 3 में जगह नहीं बना पाईं। घर से बाहर आने के बाद रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया है।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रश्मि ने शेयर किया पहला वीडियो, कहा- ये चोरी किया हुआ नहीं है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- दिन की शुरुआत पास्ता के साथ। वीडियो में रश्मि कह रही हैं, 'चोरी किया हुआ नहीं है। मेहनत का है। पास्ता' बता दें कि बिग बॉस के घर में रश्मि चींजे छुपाने के लिए जानी जाती थीं। खासतौर पर चायपत्ती को लेकर तो घर वालों से उनकी खूब नोकझोक हुई।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
A post shared by Rashami Desai (@rashmidesai13) on
इसके अलावा शो से बाहर आते ही रश्मि ने अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान को लेकर भी कई बातें कहीं थीं। उन्होंने कहा था, 'मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। मैंने शो में ही अपना फैसला सुना दिया था। मैं बहुत प्रैक्टिकल हूं। घर के अंदर थी, इस वजह से मुझे कई सारी चीजें पता नहीं चल पाईं। मैं आंख बंद करके कोई भी फैसला नहीं लेना चाहती। सब जानने के बाद अब मैंने अपना फैसला ले लिया है। मैं अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं।'
बता दें कि सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। यहां तक कि लोगों ने कलर्स टीवी और बिग बॉस के आने वाले सीजन को बायकॉट करने की भी बात कही। विनर के एलान से पहले कलर्स चैनल की एक एंप्लॉई ने चैनल पर फिक्स्ड होने का आरोप लगाया था। वहीं टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने भी सिद्धार्थ के बिग बॉस ट्रॉफी जीतने पर नाराजगी जाहिर की।

कमेंट
कमेंट X