सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Collection: 'लव आज कल' को मिला वीकेंड का फायदा, रविवार को कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 17 Feb 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Film Love Aaj Kal Day 3 Box Office Collection
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में हर शुक्रवार को कोई नई फिल्म रिलीज होती है। शुक्रवार को रिलीज होने के बाद फिल्म वीकेंड में खूब मुनाफा कमाती है। माना जाता है कि इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में कमी आने लगती है। लेकिन कई फिल्में ऐसी भी होती हैं जो वीकेंड के बाद भी अपनी धाक बड़े पर्दे पर जमाकर रखती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' इस दौड़ में कितना आगे जाएगी ये तो सोमवार के बाद तय होगा। हालांकि फिल्म को वीकेंड का काफी हद तक फायदा मिला है।

Trending Videos
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Film Love Aaj Kal Day 3 Box Office Collection
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के दिन कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बंपर कमाई कर डाली थी। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद भी थी। पहले दिन फिल्म उन उम्मीदों पर खरी भी उतरी है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Film Love Aaj Kal Day 3 Box Office Collection
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म ने 8.01 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की। जिसके बाद सभी की निगाहें रविवार के दिन थीं। फिल्म ने रविवार को  6.75 करोड़ रुपये की औसत कमाई की है। वहीं पूरे आंकड़ों के बारे में बात करें तो फिल्म ने अब तक अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म की कुल कमाई अब 27.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Sara Ali Khan Kartik Aaryan Film Love Aaj Kal Day 3 Box Office Collection
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म के कुल कलेक्शन को देख लगता है कि फिल्म को वीकेंड का काफी फायदा मिला है। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद समीक्षकों ने फिल्म को नकार दिया था। लेकिन फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हालांकि देखना अब ये दिलचस्प होगा कि वीकेंड के बाद फिल्म को दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan Film Love Aaj Kal Day 3 Box Office Collection
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'लव आज कल' में मुख्य भूमिका में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान थे। सारा और कार्तिक के अलावा इस फिल्म से अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने बी डेब्यू किय है। वहीं ये फिल्म कार्तिक और सारा के लिए भी बेहद खास है क्योंकि फिल्म में दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं। फैन्स भी दोनों की जोड़ी को पहले से ही काफी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed