'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला घर के मजूबत सदस्यों में से हैं। वो अपने गुस्सैल व्यवहार की वजह से चर्चा में हैं। सिद्धार्थ के व्यवहार को लेकर सलमान खान भी कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। एक बार फिर सलमान ने सिद्धार्थ को घर का बदतमीज सदस्य बताया है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को लेकर कम नहीं हुई सलमान की नाराजगी, बता डाला घर का बदतमीज सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों घर में देवोलीना भट्टाचार्जी गेस्ट बनकर पहुंचीं। स्टेज पर जब वो आईं तो सलमान उनसे पूछते हैं कि 'जब आपने बाहर से देखा तो आपकी राय घरवालों को लेकर बदली है क्या?' जवाब में देवोलीना बताती हैं कि 'जी बिल्कुल, जब हम घर में होते हैं तो हमें एक ही पक्ष दिखता है लेकिन जब हम बाहर से देखते हैं तो हमारी राय बदलती है।'
देवोलीना इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला का उदाहरण देती हैं कि 'जैसे सिद्धार्थ के साथ मेरे काफी झगड़े हुए हैं। पहले मुझे लगता था कि वो बहुत ज्यादा बदतमीज हैं या उन्हें तमीज नहीं हैं। वो औरतों की इज्जत नहीं करते।' देवोलीना के इतना कहने पर सलमान कहते हैं कि 'वो हैं लेकिन'। आगे देवोलीना कहती हैं कि 'वो एग्रेसिव हैं लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत हैं जो उन्हें अच्छे से समझाए।'
इससे पहले कई बार बिग बॉस के मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष लेने का आरोप लगा है। ऐसी खबरें आई थीं कि वीकेंड का वॉर के दौरान जब सलमान खान सिद्धार्थ पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे तो क्रिएटिव टीम ने उन्हें रोक दिया। दरअसल झगड़े के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि से कहा था कि 'ऐसी लड़की मेरे घर में नहीं हैं।' रश्मि सलमान खान से कहती हैं कि 'सिद्धार्थ उन्हें लगातार 'ऐसी लड़की', 'ऐसी लड़की' बोल रहे थे। मैं जानना चाहती हूं कि आखिर 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसी लड़की मतलब रश्मि देसाई जैसी लड़की।' सिद्धार्थ की इन बातों को सुन सलमान भी भड़क जाते हैं।
सिद्धार्थ की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है। ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'जब सलमान कहते हैं कि सबको पता है सिद्धार्थ ऐसी मतलब कैसी... यही वो प्वाइंट है जब क्रिएटिव टीम उन्हें रोक देती है और उनसे कुछ कहती है। सलमान खान इसके बाद अपना टोन बदल देते हैं और शुक्ला के पक्ष में बातें करने लगते हैं।
Year Ender: ये हैं साल की 8 बेस्ट वेब सीरीज, सैफ-नवाज से लेकर मनोज बाजपेयी तक दमदार रोल में दिखे