सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' में सबसे महंगे कंटेस्टेंट की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, रश्मि देसाई का तोड़ेंगे रिकार्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show tehseen poonawalla charging highest amount
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान ने तीन कंटेस्टेंट से दर्शकों को रूबरू करवाया। ऐसी भी खबरें थीं कि कोएना मित्रा दोबारा एंट्री ले सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

Trending Videos
bigg boss 13 salman khan show tehseen poonawalla charging highest amount
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान ने वाइल्डकार्ड के रूप में जिन कंटेस्टेंट से मिलवाया वो हैं- हिंदुस्तानी भाऊ, तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव। शो अपने विवादास्पद कंटेंट को लेकर चर्चा में तो रहता ही है साथ ही कंटेस्टेंट की निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरता है। शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट को मिलने वाली धनराशि पर चर्चा शुरू हो जाती है। टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई सीजन 13 की सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली कंटेस्टेंट बताई जा रही थीं लेकिन अब उनके रिकॉर्ड को वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले एक कंटेस्टेंट ने तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show tehseen poonawalla charging highest amount
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, तहसीन पूनावाला 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लेने के लिए हर हफ्ते 21 लाख रुपये ले रहे हैं। इस तरह वो शो में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। शो में जब सलमान ने तहसीन पूनावाला को इंट्रोड्यूस करवाया तो उन्होंने कहा कि वो ही शो जीतकर जाएंगे। 

bigg boss 13 salman khan show tehseen poonawalla charging highest amount
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media

बता दें कि तहसीन अक्सर टीवी के राजनीतिक बहसों में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आते हैं। वो कई समाचार पत्रों में कॉलम भी लिखते हैं। तहसीन को अक्सर पेज थ्री पार्टियों और फैशन इवेंट्स में देखा जाता है है। शो में तहसीन ने कहा कि घर में उनकी रणनीति शो के फैंस को अच्छे कंटेंट के साथ मनोरंजन करना है। 

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show tehseen poonawalla charging highest amount
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

बात करें बिग बॉस के घर की तो हाल ही में बिग बॉस के घर 'बीबी की अदालत' नाम से टास्क हुआ। उस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की दो टीम बनाई गई। दोनों की टीमों को एक-दूसरे के सदस्यों पर आरोप तय करने थे। इस 'बीबी की अदालत' की जज मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान थी। इस टास्क के दौरान दोनों टीम ने एक दूसरे पर खूब आरोप जड़े। रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला पर आरोप लगाया कि बिग बॉस के घर में लड़कियां उनके साथ खुद को असुरक्षित समझती हैं। इसके बाद फराह खान रश्मि देसाई के इस आरोप की गलत बताते हुए कहती हैं ऐसे कुछ नहीं है। इसके बाद फराह खान सिद्धार्थ डे के व्यवहार को लेकर रश्मि देसाई को बताती हैं और कहती हैं कि सिद्धार्थ डे ने शुक्ला की तुलना में कई बार बुरे तरीके से व्यवहार किया। गौरतलब है कि फराह के इस जवाब के बाद रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स फराह खान के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन कर रहे हैं। 

Bigg Boss 13: कई झटके लगने तय, ये कंटेस्टेंट बाहर, सिद्धार्थ-रश्मि की फराह की कोर्ट में पेशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed