फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: तो इस वजह से अब आसिम को KISS नहीं करतीं शेफाली, पारस ने कहा- 'दोगली'

Wed, 11 Dec 2019 05:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Dec 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Zariwala reveal Asim Riaz behavior change after evicted Himanshi Khurana
Shefali Zariwala , Asim Riaz - फोटो : social media

टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 ड्रामा, लड़ाई के अलावा प्रेम कहानी की वजह से भी सुर्खियों में है। पिछले वीकेंड का वार में हिमांशी खुराना बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं। हिमांशी बिग बॉस के घर में आसिम रियाज के साथ अपने प्रेम संबंधों की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। बिग बॉस के घर में आसिम ने हिमांशी को अपने दिल की बातें भी बताई थीं। इन सबके बीच बिग बॉस के घर में आसिम की अच्छी दोस्त कही जाने वाली शेफाली जरीवाला ने खुलासा किया है वह अब आसिम के गले नहीं लगाती और उनको क्यों किस (Kiss) नहीं करती हैं ? 

मैं आसिफ से काफी निराश हूं

Bigg Boss 13 Shefali Zariwala reveal Asim Riaz behavior change after evicted Himanshi Khurana
Shefali Zariwala - फोटो : twitter

मंगलवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 13 के शो में घर की कप्तानी के लिए 'बीबी पोस्ट ऑफिस' टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट्स को रोना पड़ा तो कुछ ने अपनी शानदार रणनीति से दर्शकों के दिलों को जीता। टास्क के दौरान शेफाली जरीवाला हिंदूस्तानी भाऊ से हिमांशी खुराना और आसिम के प्रेम संबंध के अलावा इन दिनों के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मैं आसिफ से काफी निराश हूं उसका बर्ताव मेरे लिए बदल गया है, हिमांशी के घर से जाते ही वह ठीक से रिएक्शन भी नहीं दे रहा, जब तक हिमांशी थी तब तक वह ठीक था'।

जानबूझकर उसे गले लगाती थी

Bigg Boss 13 Shefali Zariwala reveal Asim Riaz behavior change after evicted Himanshi Khurana
शेफाली जरीवाला - फोटो : Social Media

शेफाली आगे कहती हैं कि, 'शायद उसे (आसिम) को ऐसा लगता है कि हिमांशी मेरी वजह से गई है। मुझे उसका ये बदलाव अच्छा नहीं लग रहा। इसलिए मैंने उसे (आसिम) ये भी बता दिया कि घर से बाहर जाते ही हिमांशी शादी कर लेगी'। गले ना लगते और किस ना करने पर शेफाली ने कहा, 'मैं जानबूझकर उसे गले लगाती थी किस करती थी ताकी लोगों को ये सब सामान्य लगे कि हम तीनों दोस्त हैं। मुझे कोई शौक नहीं है उसे किस करने का और गले लगाने का, मैं हिमांशी की वजह से करती थी ताकी उसे भी सामान्य लगे और हम तीनों दोस्त लगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा जोर-जोर से हंसे

Bigg Boss 13 Shefali Zariwala reveal Asim Riaz behavior change after evicted Himanshi Khurana
Shefali Zariwala Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

भाऊ को शेफाली जरीवाला ने ये भी बताया कि 'हिमांशी ने घर से निकलते वक्त मुझे बोला थी कि आसिम का ख्याल रखना, क्योंकि मैं हिमांशी से प्यार करती हूं इसलिए आसिम के पास बार-बार जा रही हूं'। शेफाली जरीवाला ये बातें सुनकर सीक्रेट रूम पर बैठे सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस दौरान पारस शेलाफी को दोगली और सिद्धार्थ झूठी बोलते हैं। बात करें बिग बॉस के हालिया स्थिति की तो 'बीबी पोस्ट ऑफिस' टास्क के दौरान घरवाले एक दूसरे से भिड़े। इस टास्क में घर को पोस्ट ऑफिस में तब्दील कर दिया गया था। इस टास्क में घरवालों के घर से चिट्ठियां आई थीं। घरवालों को अपने घर से आई चिट्ठियां पढ़ने का मौका मिलेगा या नहीं यह वही तय करेगा जिसके हाथ चिट्ठी लगेगी। ऐसे में जिन घरवालों को चिट्ठियां पढ़ने को मिली वह भावुक हुए तो वहीं जिनको नहीं मिली वह झगड़ा करता दिखे। खास बात है कि इस टास्क में आसिम का शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई से कहासुनी हुई।

विज्ञापन

कैप्टेंसी के दावेदार

Bigg Boss 13 Shefali Zariwala reveal Asim Riaz behavior change after evicted Himanshi Khurana
bigg boss - फोटो : social media

इसके साथ ही अभी तक कैप्टेंसी के दावेदार रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और विकास गुप्ता बन चुके हैं। फिलहाल देखना होगा कि और कौन-कौन दावेदार बनता है। पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक सीक्रेट रूम में हैं और वहीं से घरवालों पर नजर बनाएं हुए हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस' में इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटड हैं।  ये चार लोग सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed