{"_id":"5e1ae7748ebc3e87f736a0f4","slug":"bigg-boss-13-shehnaz-gill-know-paras-chhabra-from-splitsvilla-and-give-auditions-for-roadies-before","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में आने से पहले पारस को जानती थीं शहनाज? पहले से ही करती थीं पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस में आने से पहले पारस को जानती थीं शहनाज? पहले से ही करती थीं पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 12 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर की कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में रहती हैं। शहनाज को शो में सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग माना जाता है। वो कोई मौका भी नहीं छोड़ती हैं फैन्स को एंटरटेन करने का। इन दिनों शहनाज सिद्धार्थ के प्यार में पागल हैं। वहीं एक समय था जब शहनाज पारस के नाम की माला जपती रहती थीं। लेकिन पारस और माहिरा की बढ़ती नजदीकियों की वजह से वो पारस से दूर हो गईं।
2 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
हाल ही में खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि शहनाज पारस को पहले से ही जानती थीं। सबको तो यही पता था कि शहनाज पारस से बिग बॉस के घर में ही मिली है। दोनों की जान पहचान यहीं से हुई है। खबरों की मानें तो शहनाज पारस को बिग बॉस हाउस में आने से पहले ही दिल दे बैठी थीं। आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?
3 of 5
shehnaz kaur gill and paras
- फोटो : voot
दरअसल शहनाज ने पारस को सबसे पहले टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में देखा था। शहनाज इस शो के बाद से ही पारस की फैन बन गई थीं या यूं कहें कि शहनाज पारस को उसी समय दिल दे बैठी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहनाज को पारस पर स्प्लिट्सविला के समय से ही क्रश था। इसके बाद अब बिग बॉस के घर में शहनाज को पारस मिल गए जहां उन्होंने अपने प्यार का भी इजहार किया। लेकिन पारस तो पहले ही माहिरा के साथ समय बिताने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : voot
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के पहले शहनाज ने एक और रियलिटी शो के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उसमें वो सिलेक्ट नहीं हो पाईं। ये शो था एमटीवी रोडीज। शहनाज इस शो के ऑडिशन राउंड में ही रिजेक्ट हो गई थीं। जिसके बाद अब वो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Siddharth and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि शो में इन दिनों फैन्स को शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। शहनाज ने भी सिद्धार्थ के लिए प्यार का इजहार कर दिया है। शो के दौरान दोनों का रूठना-मनाना भी लगा ही रहता है। जो इनके फैन्स को काफी पसंद भी आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।