{"_id":"5e2d2b6c8ebc3e4b000f452e","slug":"bigg-boss-13-shehnaz-kaur-gill-talk-about-his-family-dispute-and-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: घर से क्यों भाग गई थीं शहनाज, पहली बार बताई परिवार से कलेश की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: घर से क्यों भाग गई थीं शहनाज, पहली बार बताई परिवार से कलेश की वजह
बिग बॉस 13 को अब तक का सबसे सफल सीजन बताया जा रहा है । शो के फिनाले में तीन हफ्ते बचे हैं और अभी 9 कंटेस्टेंट घर में हैं । इस हफ्ते शहनाज और सिद्धार्थ को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट है । सलमान खान ने वीकेंड में वार में आकर तीन घरवालों को सुरक्षित कर दिया । इसमें आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा का नाम शामिल है । इसी दौरान सलमान ने घरवालों के झगड़ों को सुलझाने की भी कोशिश की ।
2 of 6
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
सलमान के सामने पहली बार सिद्धार्थ और शहनाज भी लड़ पड़े । कुछ दिन पहले तक दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन जबसे शहनाज ने आसिम की टीम का साथ देना शुरू किया है तबसे सिद्धार्थ ने उनसे बात करना बंद कर दी । साथ ही दोनों के बीच टास्क के दौरान भी जमकर झगड़े हुए । झगड़े के दौरान सिद्धार्थ ने शहनाज को कहा था कि तुम तो घर से भागी हुई हो ।
3 of 6
शहनाज कौर गिल
- फोटो : Social Media
शहनाज को ये बात बहुत बुरी लगी थी । वो रोई भी थीं । हाल ही में शहनाज ने बताया कि वो घर से क्याें चली गई थीं । शहनाज ने ये सारी बातें आसिम, रश्मि और विशाल से बताईं । विशाल ने शहनाज से पूछा, 'तेरे घरवालों ने बोला नहीं?शादी करने के लिए।' तब शहनाज ने कहा, 'बहुत बार हुआ है । मैं अपने स्टैंड पर खड़ी रही हूं । मैंने नहीं करवानी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shehnaz
- फोटो : social media
'जब मैं इंडस्ट्री में आई हूं, कितने देर मेरे पापा जाते थे शूट पे । उसके बाद मैंने ऐसा कटऑफ किया घरवालों के साथ क्योंकि मैं वहां पे रहकर मुझे बहुत मुश्किल आ रही थी । डेली शूट पर जाना । कभी किसी को मनाऊं मैं, पापा मुझे छोड़ आओ । रोज कलेश होते थे मेरे घर पे । क्या कर रही है? छोड़ दे ये काम । उधर मैंने कमिटमेंट कर दी थी और मेरे घर पे कलेश होता था कि छोड़ने कौन जाएगा ।'
विज्ञापन
5 of 6
shehnaz gill
- फोटो : social media
'प्रोडक्शन वाले यहां नहीं आएंगे ना । गांव में । चंडीगढ़ में शूट है । मैंने कहा बहुत हो गया । ये तेरी शादी कर देंगे । तेरा जीना हराम कर देंगे । कल को तू किसी के पास गई शादी करके, तेरी तो निभेगी नहीं वहां पे । तेरे तो दिमाग में वही बैठा हुआ है कि एक्टिंग लाइन में जाना है । ऐसा भागी, वापस नहीं आई 3-4 साल तक । घरवाले खुश कि तेरा नाम बना हुआ है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।