{"_id":"5dc1573c8ebc3e016c13c066","slug":"bigg-boss-13-shehnaz-truth-is-unveild-got-backlash-from-siddharth-arti-and-asim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: शहनाज की सच्चाई बाहर आई तो खिलाफ हुए सिद्धार्थ, आरती और आसिम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: शहनाज की सच्चाई बाहर आई तो खिलाफ हुए सिद्धार्थ, आरती और आसिम
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Nov 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के आने के बाद से ही घर का माहौल पूरी तरह से बदलता दिख रहा है। एक तरफ जहां यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि नए कंटेस्टेंट के आने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला, आरती, आसिम और शहनाज की दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन घर में इसका उल्टा होता ही दिख रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला, आरती और आसिम को शहनाज का बदला हुआ अंदाज पसंद नहीं आ रहा है।
घर में शहनाज डरी हुई सी दिख रही हैं। बिग बॉस में आने से पहले शहनाज गिल का हिमांशी खुराना से बड़ा विवाद हुआ था और इस झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस के दूसरे पड़ाव में कई नए सदस्यों की एंट्री हुई है जिनमें हिमांशी खुराना भी एक हैं। हिमांशी को देखकर ही शहनाज ने अपना आपा खो दिया था। वो जोर जोर से चिल्लाने लगी थीं और रोते बिलखते घर से बाहर जाने की जिद पर अड़ गई थीं।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
शहनाज ने अपने दोस्तों को हिमांशी के साथ हुए झगड़े के बारे में पूरी बात बताई थी और सिद्धार्थ शुक्ला, आरती और आसिम की तरफ से भी शहनाज को पूरा साथ मिला लेकिन फिर भी शहनाज को सिद्धार्थ और अपने बाकी दोस्तों के व्यवहार में फर्क लग रहा था जिसकी वजह से शहनाज की अपने दोस्तों से बहस भी हो गई थी। हिमांशी खुराना ने भी अपनी कहानी को आसिम, आरती के सामने रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
हिमांशी की तरफ से सच्चाई सुनने के बाद सिद्धार्थ और आसिम को शहनाज का असली रूप समझ में आ गया था और उन्होंने इस बारे में बात भी की थी। शहनाज का बात बात पर घर से बाहर जाने की बात करना उनके दोस्तों को खास पसंद नहीं आ रहा। साथ देने के बाद भी शहनाज पारस के ग्रुप में जाती दिख रही हैं। पिछले एपिसोड में यह देखने को भी मिला था कि शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ बेड शेयर नहीं किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
शहनाज का सिद्धार्थ के साथ बेड शेयर न करके पारस के साथ शेयर करना सिद्धार्थ को पसंद नहीं आया था। सिद्धार्थ ने इस बात को आसिम से भी कहा था। उसी वक्त आसिम का यह कहना था कि उन्हें अब शहनाज का पूरा खेल समझ आ गया है। आसिम ने कहा कि वो किसी न किसी स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी को ढूंढती है पहले पारस और फिर तुम। शहनाज के बदले अंदाज की वजह से वो काफी दुश्मन तैयार कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।