फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: बिग बॉस ने खेला बड़ा खेल, सिद्धार्थ शुक्ला के दो 'कट्टर दुश्मनों' को दी बड़ी सजा

Fri, 15 Nov 2019 08:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 15 Nov 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla enemy Paras Chhabra and Mahira Sharma goes jail
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह अपने गुस्सैल व्यवहार की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के घर में लगभग हर किसी से लड़ चुके हैं, लेकिन उनकी शो के अंदर सबसे ज्यादा लड़ाई जिसके साथ देखने को मिली वह पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। ये तीनों बिग बॉस के घर में आपसी लड़ाई की वजह से खूब सुर्खियों में रहते हैं। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla enemy Paras Chhabra and Mahira Sharma goes jail
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

ऐसे में बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला के इन दोनों दु्श्मनों को बड़ी सजा सुनाई है। दरअसल, हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में बिग बॉस के घर में मौजूद सभी सदस्यों ने इस हफ्ते जेल की सजा कटाने के लिए दो लोगों का नाम तय करने को बोला। जिसके सभी लोग अपने हिसाब से नाम लेते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला जेल की सजा के लिए माहिरा शर्मा का नाम लेते हैं। वहीं उनके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ भी माहिरा का नाम बोलते हैं। जिसके बाद माहिरा ये कहते हुए रोती हुई दिखाई देती हैं कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 



 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla enemy Paras Chhabra and Mahira Sharma goes jail
bigg boss 13 - फोटो : social media

दूसरी ओर आसिम रियाज जेल की सजा के लिए माहिरा के अच्छे दोस्त पारस छाबड़ा का नाम लेते हैं। वहीं बिग बॉस के दूसरे प्रोमो में दिख रहा है कि माहिरा और पारस दोनों जेल की सजा काटते हैं जहां हिंदुस्तानी भाऊ माहिरा के होठों का मजाक बनाने लगते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि बड़े होंठ की छिपकली को सबक सिखाना है। हालांकि प्रोमों में हिंदुस्तानी भाई माहिरा का नाम नहीं लेते हैं लेकिन ये बात तो साफ है कि वो माहिरा का ही नाम ले रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की ये बात सुनकर माहिरा गुस्सा हो जाती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla enemy Paras Chhabra and Mahira Sharma goes jail
bigg boss 13 - फोटो : voot

वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि हिंदुस्तानी भाऊ की बात सुनकर पारस छाबड़ा हंसने लगते हैं लेकिन ये बात माहिरा शर्मा को अच्छी नहीं लगती है और वो इस बात के लिए पारस को जिम्मेदार मानती हैं और कहती हैं कि क्या तुमने उनको बोला है ऐसा। माहिरा का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं होता है और वो पारस से कहती हैं कि वो हिंदुस्तानी भाऊ को कहें कि वो थोड़ा तमीज से बात कर लें। जिसके बाद माहिरा पारस से भी गुस्सा हो जाती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla enemy Paras Chhabra and Mahira Sharma goes jail
bigg boss 13 - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े ये दोनों वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें, इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में दो सदस्यों को 'बिग बॉस' ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। '

पढ़ें: BB13: घरवालों के सामने सिद्धार्थ शुक्ला-देवोलीना ने किया प्यार का इजहार, इस वीडियो से खुला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed