फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरहान की शादी और बच्चे की बात सुन टूट गईं रश्मि देसाई, सोशल मीडिया यूजर बोले- 'हिम्मत मत हारो'

Sun, 08 Dec 2019 10:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 StayStrongRashamiDesai trend on twitter after Salman Khan reveals Arhaan hidden truth
bigg boss - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में वीकेंड का वार में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है । अरहान खान ने रश्मि देसाई को घर के अंदर ही प्रपोज किया था । दोनों की बात शादी तक भी पहुंच गई । शनिवार को जब सलमान खान आए तो उन्होंने अरहान की पोल खाेल दी । सलमान ने रश्मि को बताया कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है ।


 

 

 

bigg boss 13 StayStrongRashamiDesai trend on twitter after Salman Khan reveals Arhaan hidden truth
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

ये बात सुन रश्मि हैरान रह गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं । अब शो का एक प्रोमो सामने आया है । जिसमें सलमान खान, रश्मि को समझाने के लिए घर के अंदर जाएंगे । ये एपिसोड आज टेलिकास्ट होगा । सलमान, रश्मि को गले लगा लेंगे। सलमान घर में जाकर रश्मि का फैसला जानेंगे ।
 



 

bigg boss 13 StayStrongRashamiDesai trend on twitter after Salman Khan reveals Arhaan hidden truth
Arhaan, Rashami and Salman Khan - फोटो : twitter

ये सब होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रश्मि के सपोर्ट में आ गए । साथ ही अरहान का विरोध करने लगे । सोशल मीडिया पर लोग रश्मि से हिम्मत ना हारने के लिए कह रहे हैं । #StayStrongRashami भी टि्वटर पर ट्रेंड होने लगा है । लोग अरहान की पोल खुलने से काफी खुश नजर आ रहे हैं । 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 StayStrongRashamiDesai trend on twitter after Salman Khan reveals Arhaan hidden truth
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

खबर थी कि अरहान शो में ही रश्मि के साथ सगाई करेंगे । इसी वजह से उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी । बता दें रश्मि ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था । उन्होंने घर चलाने के लिए 15 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था । कुछ साल पहले उनकी एक्टर नंदिश संधु के साथ शादी हुई । 

 

 
विज्ञापन
bigg boss 13 StayStrongRashamiDesai trend on twitter after Salman Khan reveals Arhaan hidden truth
Rashami Desai - फोटो : voot

3 साल में ही दोनों का तलाक हो गया । इस बीच उनका मिसकैरिज भी हुआ । 3 साल पहले रश्मि बैकरप्ट हो गई थीं । इतना सब होने के बाद अब उनको ये पता चला है कि जिस अरहान पर वो इतना भरोसा करती थीं, उसने इतना बड़ा झूठ बोला । 

 

B’Day Spl: बिकिनी बेब बनकर धमाका करने वाली शर्मिला टैगोर को इन 10 दमदार किरदारों ने बनाया सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed